पंचायती राज आम चुनाव – 2020संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
जयपुर, 16 सितम्बर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के चार चरणों में सम्पन्न होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंज आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
आदेश के अनुसार राज्य के मंत्रीगण चुनाव से संबधित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव समाप्ति तक शासकीय दौरे पर नहीं जायेंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर या किसी आपात स्थिति के कारण संबधित विभाग के मंत्रीगण इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भिजवा कर ही संबधित क्षेत्रों के दौरे पर जा सकेंगे।
आदर्श आचार संहिता के दौरान मंत्रीगण चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर रहे तो सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे साथ ही निजी वाहन का प्रयोग करते समय भी उस पर सायरन आदि का प्रयोग नहीं करेंगे।
राज्य के मंत्रीगण चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे के दौरान चुनाव से संबंधित अधिकारियाें को नहीं बुलाऎंगे तथा वहां विश्राम गृह, ड़ाक बंंगलों या अन्य सरकारी आवासों का या इससे संलग्न परिसराें का उपयोग प्रचार कार्यालय के रूप में या चुनाव से संबंधित कोेई बैठक करने की दृष्टि से नही करेंगे ।
आदर्श आचार संहिता की अवधि में सरकारी विश्राम गृहों, डाक बंगलों या अन्य सरकारी आवासाें को निष्पक्ष तरीके से अन्य दलों या अभ्याथिर्याे को भी उपयोग करने की अनुमति दी जायेगी लेकिन वे भी उनका चुनाव से संबंधित कार्य में इस्तेमाल नहीं करेंगे। निर्वाचन से जुडे़ सरकारी अधिकारियों का मंत्रियों के दौरे के समय उनके किसी स्वागत में या प्रोटोकॉल मंंे जाना प्रतिबंधित रहेगा ।
Related Posts
जिला कलक्टर ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर जाने पर लगाई लगायी रोक
जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 13 से 16 नवम्बर तक धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जावे तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि त्योहार शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से सौहाद्रपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों, चिकित्सालयों आदि शांत क्षेत्रों के आस-पास सतर्कता रखते हुए सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं
Home Minister lays the foundation stone of 350 bedded ESIC hospital at Sanand
Shri Amit Shah,Union Minister for Home Affairs & Cooperation laid the foundation stone of 350 Bedded (Upgradable upto…
IMPACT OF COVID-19 ON START-UPS
The number of jobs self-reported by DPIIT Recognized startups, as on 6th September 2020, year-wise, for the last three…