कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हैल्थ प्रोटोकाल का पालन करें-महानिदेशक पुलिस
17 सितम्बर। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित हैल्थ प्रोटोकाल की सख्ती से पालना आवश्यक है।
महानिदेशक पुलिस श्री भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आदि सतर्कताएं बरतने पर विशेष ध्यान देने की अपील की हैै।
राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत 7 लाख 11 हजार चालानप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 7 लाख 11 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 10 करोड 39 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख 69 हजार 532, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार 860, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 4 लाख 26 हजार 620 व्यक्तियों के चालान किये गये है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।
एमवी एक्ट में 1 लाख 67 हजार वाहन जब्तनिषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 659 एफआईआर दर्ज कर अब तक 8 हजार 114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 9 लाख 69 हजार 748 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 67 हजार 390 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 17 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
सीआरपीसी प्रावधानों के तहत 27 हजार से अधिक गिरफ्तारप्रदेश में 27 हजार 531 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 302 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 232 को गिरफ्तार किया गया है। लॉक डाउन के दौरान काला बाजारी करते पाये गये दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 145 मुकदमे दर्ज कर 103 को गिरफ्तार किया गया एवं 64 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हेै।
Related Posts
राजस्थान के आठ शहरों में रात 10 बजे से बाजार बंद – आठ शहरों में Night Curfew, बाहर के यात्रियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा एवं आजीविका को सुचारू रखने के लिए जनहित में आवश्यक कदम उठाये जाने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़े जाने पर राष्ट्र को संबोधित किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को आज कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा।…
कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर ने गोविन्द देव जी मन्दिर से की मास्क वितरण एवं सफाई की शुरूआत
नगर निगम हैरिटेज जयपुर महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने उपमहापौर असलम फारूकी, आयुक्त लोकबन्धु एवं अन्य पार्षदगणों के साथ शुक्रवार को गोविन्द देव जी मन्दिर से काले हनुमान मन्दिर व सुभाष चौक चार दरवाजा तक कोरोना जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। उन्होने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।




