आईएनईए ने इनोवेटिव स्‍टूडेंट प्रोजेक्‍ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया

आईएनईए ने इनोवेटिव स्‍टूडेंट प्रोजेक्‍ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्‍वायत्‍त संस्‍थान इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (आईएनईए)ने इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया है।

इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए तीन श्रेणियों के छात्रों की परियोजनाएं पात्र होंगी- शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 के लिए 31 जुलाई, 2020 तक पूरी हो चुकीं बीई, बीटेक अथवा बीएससी (इंजीनियरिंग)की अंतिम वर्ष (चतुर्थ वर्ष) की परियोजनाएं, शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 के दौरान 1 जुलाई, 2019 से 31 जुलाई, 2020 के बीच जांच की गई एमई अथवा एमटेक या एमएससी (इंजीनियरिंग)की थीसिस और 1 जून, 2019 से 31 मई, 2020 के बीच जांच एवं स्‍वीकार की गई पीएचडी की थीसिस।

आईएनईए ने इंजीनियरिंग शिक्षा के तीन चरणों- स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट- में से किसी भी स्तर पर छात्रों द्वारा किए गए नवोन्‍मेषी एवं रचनात्मक अनुसंधान परियोजनाओं की पहचान करने के लिए 1998 में इनोवेटिव स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स अवार्ड की स्थापना की थी। यह पुरस्कार विशेष रूप से उद्योग, अनुसंधान प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संयुक्त परियोजनाओं को प्रोत्साहित करता है। यह युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मान्यता एवं प्रोत्साहन प्रदान करने का एक प्रयास है। पिछले बाईस वर्षों के दौरान इस पुरस्कार के प्रति छात्रों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही है। अकादमी विभिन्‍न समुदायों और पेशों तक इसकी व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से प्रयासकरती है।

इस पुरस्‍कार के लिए नामांकन उन इंजीनियरिंग कॉलेजों अथवा संस्‍थानों के प्राचार्य, डीन, प्रमुख, रजिस्ट्रार अथवा निदेशक द्वारा भेजना अनिवार्य है जहां उम्मीदवार ने डिग्री हासिल करने के लिए अपनी परियोजना/ थीसिस को पूरा किया है। नामांकन के लिए आवेदन उस संगठन के माध्यम से भेजने की आवश्‍यकता नहीं है जहां उम्मीदवार वर्तमान में काम कर रहे हैं। नामांकन इंजीनियरिंग कॉलेजों/ संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्‍तरअथवा डॉक्टरेट स्तर से संबंधित परियोजना/ थीसिस के लिए आमंत्रित किए जाते हैं। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2020 है।

Total
0
Shares
Previous Post

नीति आयोग, आईटीएफ ने भारत में डीकॉर्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट लॉन्च किया

Next Post

प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

Related Posts

अलवर सांसद खेल उत्सव: ASK-U क्रिकेट प्रतियोगिता के पाँचवें दिन शानदार मुकाबले

अलवर में ASK-U प्रतियोगिता: पाँचवें दिन रोमांचक क्रिकेट मुकाबले अलवर सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन…
Read More

SCO में बोले मोदी-कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के लिए जगह नहीं, ये क्षेत्र के लिए खतरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन समिट (SCO) की वर्चुअल समिट को होस्ट कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के…
Read More
Total
0
Share