रोडवेज को बनाएं आत्मनिर्भर -मुख्यमंत्री

जयपुर, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि रोडवेज को घाटे की स्थिति से उबारने के लिए ऎसी योजना तैयार की जाए।

रोडवेज को बनाएं आत्मनिर्भर -मुख्यमंत्री
जयपुर, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि रोडवेज को घाटे की स्थिति से उबारने के लिए ऎसी योजना तैयार की जाए, जिससे यह आत्मनिर्भर हो सके और यात्रियों को वाजिब दरों पर सुगम परिवहन सेवा मिल सके। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन छीजत कम करने, बसों में जीपीएस लगाने, ऑनलाइन टिकटिंग सहित अन्य तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहन दे। 

श्री गहलोत गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम तथा परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोडवेज की खराब आर्थिक स्थिति के कारण सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपने परिलाभों के लिए लम्बे समय से इन्तजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द उनका बकाया भुगतान करने की योजना बनाई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट की विपरीत परिस्थिति में श्रमिकों, कोचिंग छात्रों एवं अन्य जरूरतमंदों को गंतव्य तक पहुंचाने में रोडवेज ने संवेदनशीलता से काम किया है। कोविड के कारण अस्थि विसर्जन के लिए निःशुल्क मोक्ष कलश स्पेशल बसों का संचालन जैसा मानवीय कदम सरकार ने उठाया है। यह सेवा अभी भी जारी है। 
श्री गहलोत ने कहा कि रोडवेज की बसों में कोविड-19 को देखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाए जाने, सैनेटाइजिंग की उचित व्यवस्था एवं अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण रोडवेज को करीब 426 करोड़ रूपये की अतिरिक्त हानि होगी। राज्य सरकार ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी। साथ ही, कोविड की विपरीत परिस्थितियों के कारण आर्थिक मार झेल रहे निजी बस ऑपरेटरों को भी राहत दी है। 
परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि रोडवेज ने करीब 900 नई बसें खरीदकर उनका संचालन प्रारंभ कर दिया है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सेवा मिले और वे सुरक्षित रूप से समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। 
परिवहन राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा कि हम तकनीकी नवाचारों के माध्यम से रोडवेज की स्थिति बेहतर बनाने और यात्रियों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। 
बैठक में रोडवेज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नवीन जैन ने रोडवेज की आर्थिक स्थिति, इसके सुदृढी़करण तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। 
परिवहन आयुक्त श्री रवि जैन ने परिवहन विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव गृह श्री अभय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Dusherra and Khejari Poojan | Royal Mewar Traditions

Next Post

’शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान की मॉनिटरिंग 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले अभियान के लिए आदेश जारी

Related Posts
Wedding Guidelines in Rajasthan

रात्रिकालीन कफ्र्यू तथा हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना कराएं, समारोह में 100 से अधिक लोग होने पर जुर्माना राशि 25 हजार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाने का निर्णय राज्य सरकार ने इस महामारी से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से किया है। संबंधित जिला कलक्टरों, पुलिस कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नाइट कफ्र्यू, शादी-ब्याह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देशों की जमीनी स्तर पर सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं।
Read More

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 

एकजुटता से हराना होगा कोरोना को: महाराणा उदयसिंह के वंशज अरविन्द सिंह मेवाड़ का सन्देश 
Read More
Holika Dahan

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने निरस्त किया होली महोत्सव समारोह

उदयपुर, 05 मार्च।महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कोरोना वायरस…
Read More
Total
0
Share