उत्तर प्रदेश और केरल से राज्य सभा सीटों के लिए उपचुनाव

उत्तर प्रदेश और केरल से राज्यसभा की एक-एक सीट खाली है, जिनका विवरण इस प्रकार है:-

राज्यसदस्यों का नामकारणरिक्ति की तरीखकार्यकाल की अवधि
उत्तर प्रदेशबेनी प्रसाद वर्मानिधन27.03.202004.07.2022
केरलएम. पी. वीरेंद्र कुमारनिधन28.05.202002.04.2022

आयोग ने निम्‍नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश और केरल से राज्‍यसभा के लिए इन सीटों को भरने के लिए उपचुनाव आयोजित कराने का फैसला किया है: –

क्रम सं.कार्यक्रमतिथि
1अधिसूचना जारी होने की तिथि 06 अगस्त, 2020 (गुरुवार)
2नामांकन करने की अंतिम तिथि13 अगस्त, 2020 (गुरुवार)
3नामांकन पत्रों की जांच14 अगस्त, 2020 (शुक्रवार)
4नाम वापस लेने की अंतिम तिथि17 अगस्त, 2020 अगस्त (सोमवार)
5मतदान की तिथि24 अगस्त, 2020 (सोमवार)
6मतदान की अवधिसुबह 09:00 से शाम 04:00 बजे तक
7मतगणना24 अगस्त, 2020 (सोमवार) शाम 05:00  बजे तक
8तिथि जिसके पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जायेगी           26 अगस्त, 2020 (बुधवार)

आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते समय कोविड-19 से सम्बंधित रोकथाम के उपायों का पालन किया जायेगा।

Total
0
Shares
Previous Post

भारतीय वायु सेना में राफेल विमान शामिल हुए

Next Post

PM to address Grand Finale of Smart India Hackathon 2020

Related Posts
guidelines for Unlock 4

केंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक – 4 की गाइडलाइन्स | धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोग हो सकेंगे शामिल

केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है.
Read More
Total
0
Share