डूंगरपुर। नगर परिषद के पूर्व सभापति व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के.के. गुप्ता आमजनों से स्वयं व परिवार की सुरक्षा हेतु आमजनों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने में जुटे हुए हैं। गुप्ता ने कहा कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो चुका है। पहले चरण में लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा रही है और इसके ठीक एक महीने बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी हैं।
के.के. गुप्ता ने भी लोगों से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने को कहा हैं। वायरोलॉजिस्ट्स कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का सख्ती से पालन करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि वैक्सीन की पहली डोज शरीर में लॉन्चपैड के रूप में कार्य करती है और इम्यून रिस्पॉन्स को गति देती है जबकि दूसरी डोज इम्यून रिस्पॉन्स को वायरस के खिलाफ मजबूत बनाती है।
वैक्सीन की पहली डोज इम्यूनोलॉजिकल रिस्पॉन्स बनाती है जिससे तीन से चार हफ्तों के बीच में बॉडी में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी बनने लगती हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज शरीर में एंटीबॉडी के साथ-साथ टी सेल्स बढ़ाने का काम करेगी। ये वायरस पर इम्यून रिस्पॉन्स के साथ मिलकर काम करती हैं। इसके अलावा वैक्सीन की दूसरी डोज से दोहरी सुरक्षा मिलेगी।’ वैक्सीन की पहली डोज निश्चित तौर पर कुछ समय के लिए वायरस पर काम करेगी लेकिन दूसरी डोज एंटीबॉडी को कई गुना बढ़ा देगी जिससे वायरस के खिलाफ लंबी इम्यूनिटी मिलेगी। इसका सीधा सा मतलब है कि वैक्सीन दो महीने में वायरस के खिलाफ पूरी तरह से सुरक्षा देगी। कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा तभी इस वायरस से पूरी तरह से आजादी मिल सकेगी।
Related Posts
[Revised Guidelines 5 से 19 अप्रैल] Rajasthan में जारी हुई Corona Guidelines: सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क रहेंगे बंद
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बाद राज्य की गहलोत सरकार सख्ती की है.
प्रदेश में गर्मियों में पेयजल प्रबंधन सभी जिलों में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए कलक्टर्स को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में गर्मिर्यों में सफल पेयजल प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर्स को…
घातक बन रही दूसरी लहर, जनता लॉकडाउन जैसा संयमित व्यवहार करें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। आमजन को इससे कुछ तकलीफ हो सकती है, लेकिन जीवन रक्षा सर्वाेपरि है।