डूंगरपुर। नगर परिषद के पूर्व सभापति व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के.के. गुप्ता आमजनों से स्वयं व परिवार की सुरक्षा हेतु आमजनों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने में जुटे हुए हैं। गुप्ता ने कहा कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो चुका है। पहले चरण में लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा रही है और इसके ठीक एक महीने बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी हैं।
के.के. गुप्ता ने भी लोगों से वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने को कहा हैं। वायरोलॉजिस्ट्स कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का सख्ती से पालन करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि वैक्सीन की पहली डोज शरीर में लॉन्चपैड के रूप में कार्य करती है और इम्यून रिस्पॉन्स को गति देती है जबकि दूसरी डोज इम्यून रिस्पॉन्स को वायरस के खिलाफ मजबूत बनाती है।
वैक्सीन की पहली डोज इम्यूनोलॉजिकल रिस्पॉन्स बनाती है जिससे तीन से चार हफ्तों के बीच में बॉडी में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी बनने लगती हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज शरीर में एंटीबॉडी के साथ-साथ टी सेल्स बढ़ाने का काम करेगी। ये वायरस पर इम्यून रिस्पॉन्स के साथ मिलकर काम करती हैं। इसके अलावा वैक्सीन की दूसरी डोज से दोहरी सुरक्षा मिलेगी।’ वैक्सीन की पहली डोज निश्चित तौर पर कुछ समय के लिए वायरस पर काम करेगी लेकिन दूसरी डोज एंटीबॉडी को कई गुना बढ़ा देगी जिससे वायरस के खिलाफ लंबी इम्यूनिटी मिलेगी। इसका सीधा सा मतलब है कि वैक्सीन दो महीने में वायरस के खिलाफ पूरी तरह से सुरक्षा देगी। कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा तभी इस वायरस से पूरी तरह से आजादी मिल सकेगी।
Related Posts
26 अक्टूबर से ’शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान राजस्थान मिलावटखोरी से मुक्ति की दिशा में अलग पहचान बनाएगा -मुख्यमंत्री
श्री गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ 26 अक्टूबर से ’शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान चलाया जाए, जो त्यौहारी सीजन के दौरान नवंबर माह के अन्त तक चलेगा।
Rajasthan: अब 9 बजे ही बंद होंगे बाजार 10 शहरों में नाइट कफ्र्यू 10 बजे से
जिन विवाह स्थलों पर निर्धारित सीमा से अधिक लोग समारोह में एकत्रित होते हैं तो उन विवाह स्थलों के संचालक भी जिम्मेदार होंगे। ऎसे विवाह स्थलों को सीज किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश, राजस्थान में नाइट कर्फ़्यू व लॉकडाउन अभी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री के साथ सभी राज्यों की बैठक में यह बात सामने आई है कि पूरे देश में संक्रमण फिर से बढ़ रहा है और कई राज्यों में हालात बहुत अधिक चिंताजनक हो गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में प्रदेश में संक्रमण की किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए ऑक्सीजन प्लांट, टेस्टिंग लैब, क्वारेंटाइन और कन्टेमेन्ट जोन जैसी सुविधाओं को दुरूस्त करें और आवश्यकतानुसार उपयोग के लिए तैयार रखें।