सेशेल्स में आईएनएस सुनयना

संयुक्त समुद्री बल अभ्यास में भारतीय नौसेना पहली बार भाग लेगी

आईएनएस सुनयना 24 सितंबर, 22 को वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास, ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस ऑफ कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ (सीएमएफ) में भाग लेने के लिए पोर्ट विक्टोरिया सेशेल्स पहुँची। यह न केवल हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है, बल्कि सीएमएफ अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज की पहली भागीदारी को भी दर्शाता है।

जहाज, सीएमएफ द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण अभ्यास में सहयोगी भागीदार के रूप में भाग लेगा। संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा तथा न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल और यूके, स्पेन तथा भारत के जहाज भाग लेंगे।

जहाज के पोर्ट कॉल के दौरान, भाग लेने वाले देशों के साथ पेशेवर स्तर पर बातचीत की योजना तैयार की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(1)QFW5.jpeg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pics(2)2S3A.jpeg

****

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Swachh Vayu Sarvekshan- Ranking of Cities under National Clean Air Programme (NCAP)

Next Post

Home Minister lays the foundation stone of 350 bedded ESIC hospital at Sanand

Related Posts
Vastu Tips

Vastu Suggestions / Tips

The aim of Vastu is to make life content, happy and prosperous. We would like to bring to your notice some basic fundamentals of Vastu. Though minor, they have far-reaching repercussions. You can test them if you want!
Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन…
Read More
Total
0
Share