गुजरात में पानी की समस्या बताने आई महिला को भाजपा विधायक ने लात-घूंसों से पीटा

Balram Thawani, BJP MLA from Naroda in Gujarat thrashed a woman on a busy road in open daylight.

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बलराम थवाणी और उसके समर्थकों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की। घटना गुजरात के नरोडा की है। महिला पानी को लेकर बलराम थवाणी से शिकायत कर रही थी। शिकायत सुनकर बीजेपी विधायक अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाए और महिला के साथ मारपीट करने लगे। विधायक को मारपीट करता देख वहां मौजूद समर्थकों ने भी महिला को जमकर पीटा।

Via: The Lallantop

पीड़िता ने बताया, ”विधायक ने न सिर्फ मेरे साथ मारपीट की बल्कि मेरे पति जब मुझे बचाने आए तब उनके साथ भी मारपीट की।” पीड़िता ने कहा, ”मेरे साथ न सिर्फ विधायक बल्कि उनके तीन चार समर्थकों ने भी मारपीट को अंजाम दिया।”

घटना को लेकर जिग्नेश मेवाणी ने डीजीपी गुजरात और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, ”अहमदाबाद के नरोडा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात बीजेपी के ‘माननीय’ विधायक बलराम थवानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पिटा ! तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा!”

महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मारपीट के दौरान महिला वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही चीखती चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बचाया। विधायक और उनके समर्थकों से पिटने के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची।

इस दौरान पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। उल्टे पुलिस ने भी महिला को ही फटकार लगाई। पुलिस के पास फरियाद करने पहुंची महिला थाने में ही भला बुरा कहा गया।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Ajit Doval and Narendra Modi

एनएसए बने रहेंगे अजीत डोभाल, पांच साल बना रहेगा कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा

Next Post
Earthquake in Udaipur

राजस्थान गुजरात बॉर्डर पर आया भूकंप का बड़ा झटका

Related Posts

केन्द्रीय गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद में 222.17 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए अहमदाबाद जिला और शहर में 222.17…
Read More
Rajasthan Governor Mishra honored actor Sonu Sood online

राज्यपाल श्री मिश्र ने अभिनेता सोनू सूद को किया ऑनलाइन सम्मानित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण इस मानवीय त्रासदी से कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनाई है।
Read More
Total
0
Share