2 दिन में साढ़े 15 लाख बार देखा गया इंसानियत का एक विडियो

उदयपुर के ताराचंद की संवेदनशीलता हो रही वायरल

उदयपुर के ताराचंद की संवेदनशीलता हो रही वायरल

उदयपुर, 20 अप्रेल। बहुत कम लोग मूक पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता रखते हैं और गाहे-बगाहे मौका मिलने पर इनके प्रति इस संवेदनशीलता को दिखाते भी है। इसी प्रकार की संवेदनशीलता भरा एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना काल में लाॅकडाउन अवधि में उदयपुर की फतहसागर झील में गिरे एक छोटे से पिल्ले को बचाने का वाकया है।

Watch Video Here

इस विडियो में पिछले सप्ताह हुए लाॅकडाउन के दौरान उदयपुर शहर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया फतहसागर की पाल पर अपने मित्र के साथ जा रहे थे कि उन्हें झील के पेटे में एक पिल्ला चिल्लाता नज़र आया। संभवतः यह पिल्ला झील की रैलिंग से गिर गया था। लाॅकडाउन के कारण आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं था जो इस पिल्ले को बचा पाता। पिल्ले को खतरे में देखते हुए ताराचंद तत्काल ही झील में उतरे और इस पिल्ले को बाहर निकाल कर जीवनदान दिया। उनके मित्र युवराज मालवीया ने इस दृश्य को मोबाईल से फिल्मा लिया और बाद में ट्रेंडिंग उदयपुर पेज पर डाल दिया जो इन दिनों बेहद वायरल हो रहा है।    
 
दो दिन में वायरल हुआ विडियो:
करीब 45 सेकेण्ड के इस विडियो को ट्रेडिंग उदयपुर पेज पर 18 अप्रेल को ही डाला गया था और अब तक 15 लाख 53 हजार से अधिक लोग इस विडियो को देख चुके है वहीं 41 हजार से अधिक लाईक किए गए हैं।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
जन अनुशासन पखवाड़ा - Lockdown in Rajasthan

Rajasthan में 3 मई तक Lockdown जैसा सख्त कर्फ्यू, नाम दिया ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ – पढ़े पूर्ण गाइडलाइन

Next Post
An Open Request Letter to Mukesh Ambani

एक पत्र मुकेश अम्बानी के नाम, मेवाड़ के युवा नेता ने ऑक्सिजन उपलब्ध करवाने का किया निवेदन

Related Posts
Corona Virus Hospital Information of Udaipur

उदयपुर जिला कलक्टर की पहल …अब एक क्लिक पर मिलेगा सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना इलाज का डेटा अस्पताल का पता, प्रभारी, बेड और संसाधनों की जानकारी लेना अब हुआ आसान

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों को जल्द से जल्द उचित इलाज उपलब्ध कराने की दृष्टि से उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा एक वेबसाईट का निर्माण किया गया है।
Read More
Night Curfew in Rajasthan after 30 may

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री
Read More
Total
0
Share