विधानसभा प्रभारी झाला के उत्साह ने विद्यार्थियों का किया हौसला बुलंद…

वल्लभनगर । विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ पंडित उदय जैन महाविद्यालय पर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूरे पैनल ने कब्जा कायम किया है। यहां अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मीणा, उपाध्यक्ष पद पर लोकेंद्र सिंह गौड़, महासचिव पद पर मयूरी लोहार, संयुक्त सचिव पद पर निशा कुंवर ने बड़े अंतर के साथ एनएसयूआई के प्रत्याशियों को कड़ी शिकस्त दी। प्रत्याशियों की जीत के बाद यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने विजय जुलूस आरंभ किया जिस पर पुलिस प्रशासन ने एतराज जताते हुए बीच में ही डीजे बंद करवा दिया जिस पर पुनः ढोल के साथ कस्बे में जुलूस निकाला गया। यहां आक्रोशित छात्र छात्राओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की छात्र छात्राओं ने “गहलोत कहना मान ले बोरी बिस्तर बांध ले, यह तो अभी झांकी है राजस्थान पूरा बाकी है, जब-जब गहलोत डरता है पुलिस को आगे करता है, किसी का नीला किसी का पीला किसी का झंडा लाल है, इस भगवे को रोक सके वह कौन माई का लाल है… वंदे मातरम् भारत माता की जय कोष के गगनभेदी नारों के साथ जुलूस निकालते हुए विजय प्रत्याशियों व समर्थकों ने जश्न मनाया। नगर के श्री गोपाल मंदिर के बाहर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं व समर्थकों के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जीत की उम्मीद नहीं थी लेकिन जब हमने इस चुनाव को लेकर हमारे भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला से चर्चा की तो उन्होंने हमारे साथी छात्र छात्राओं का इतना उत्साह वर्धन किया कि हमें काम करने का जुनून सवार हुआ और उन्हीं के उत्साहवर्धन व सानिध्य में हम जीत के पायदान पर पहुंच पाए हैं।

जीत के जश्न के दौरान वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के प्रतिनिधि के रूप में पहुॅचें पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़ , भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुप श्रीमाली , पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल शर्मा, रावतपुरा सरपंच ठाकुर सिंह रावत, एबीवीपी के धर्मवीर व्यास, चेतन मेनारिया, जीवन सिंह गौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह , सुरेन्द्र सिंह , पार्षद लक्ष्मी लाल ओड़, बहादुर सिंह गौड़, पूर्व उप सरपंच रमेश लोहार, हर लाल शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहै।
एबीवीपी की जीत पर मिली वल्लभनगर भाजपा को मजबूती…
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र कानोड़ कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को मिली ऐतिहासिक जीत के साथ ही वल्लभनगर विधानसभा में राष्ट्रीय पार्टी भाजपा को पुनः मजबूती मिलने लगी है। देशहित की विचारधारा के साथ विश्व भर में अपनी अलग पहचान कायम करने वाली राष्ट्रीय पार्टी को कुछ राजनीतिक कारणों से विगत चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति के प्रथम पायदान पर एबीवीपी की जीत होना वल्लभनगर में भाजपा की सशक्त मजबूती की ओर बढ़ना दिखने लगा है। वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने विजय हुए चारों ही प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके समर्थक छात्र-छात्राओं व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
****




