अजमेर विद्युत वितरण निगम डिस्कॉम ने पकड़ा उपकरणों में हेराफेरी का मामला, छह सस्पेंड

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने प्रतापगढ़ में स्टोर और सब डिवीजन में सामान में हेराफेरी का खुलासा किया है। तीन अफसरों और तीन कर्मचारियों ने सप्लाई फर्म से सांठगांठ कर कनेक्शन देने के काम आने वाली सब स्टेशन सेट में हेराफेरी की एवं खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया। निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इस गम्भीर मामले का जांच में खुलासा हुआ तो सभी को निलंबित कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फर्म के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

प्रबंध निदेशक वी एस भाटी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने प्रतापगढ़ में स्टोर और सब डिवीजन में सामान में हेराफेरी का खुलासा किया है। तीन अफसरों और तीन कर्मचारियों ने सप्लाई फर्म से सांठगांठ कर कनेक्शन देने के काम आने वाली सब स्टेशन सेट में हेराफेरी की एवं खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया। निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इस गम्भीर मामले का जांच में खुलासा हुआ तो सभी को निलंबित कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फर्म के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी को 24 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ में विद्युत कनेक्शन देने के लिए काम आने वाले सामान में स्टोर और सब डिवीजन स्तर पर अनियमितताएं की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक श्री भाटी ने तुरंत अधीक्षण अभियंता मुकेश बाल्दी को जांच के आदेश दिए। श्री बाल्दी एवं उप भंडार नियंत्रक मुकुल कुलश्रेष्ठ ने जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
निगम की जांच टीम ने प्रतापगढ़ स्टोर में जांच शुरू की तो पता चला कि 137 सब स्टेशन से भरा ट्रक सप्लाई देने वाली पर्म शान्वी प्लास्टिक प्रोडक्ट जयपुर से चला लेकिन स्टोर में कोई एन्ट्री नहीं मिली। यहां तैनात सहायक भंडार नियंत्रक पी.सी. बुंदेला ने बताया कि ट्रक सीधे ही दलोट और अरनोद उपखंडों के सहायक अभियंता कार्यालयों में खाली करवा लिया गया।

इनमें 50 सेट अरनोद व 87 सेट दलोट में उतारे गए। जांच दल ने मौके पर जाकर देखा तो दोनों ही जगह सामान नही मिले। दलोट में दूसरी फर्म के कुछ सेट मिले लेकिन शान्वी प्लास्टिक के सामान नहीं थे।

जिम्मेदार सहायक अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने बहाना बनाया कि सेट फील्ड में अलॉट कर दिए गए। लेकिन वे जांचकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर सके। जब दबाव पड़ा तो सहायक नियंत्रक भंडार बुंदेला, कार्यवाहक सहायक अभियंता अरनोद नरेंद्र सिंह व कार्यवाहक सहायक अभियंता दलोट रविशंकर ने 25 अक्टूबर को फर्म से सेट मिलने को बहाना बनाया लेकिन जांच में वे सेट भी दूसरी कंपनी के ही निकले।

फर्म पर होगी एफआईआर, कार्मिक सस्पेंड

जांच में फर्जीवाड़ा साबित होते ही प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सहायक भंडार नियंत्रक पी सी बुंदेला, कार्यवाहक सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह,कार्यवाहक सहायक अभियंता रविशंकर, दलोट स्टोर इंचार्ज दुर्गा लाल नागर, तकनीकी सहायक प्रतापगढ़ अभय सिंह राव, तकनीकी सहायक अरनोद मुकेश कसाना को निलंबित कर दिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम का विशेष जांच दल यह देखेगा कि इस तरह का फर्जीवाड़ा कबसे चल रहा है। इसके साथ ही स्टोर से आवंटित उपकरणों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। फर्म शान्वी प्लास्टिक जयपुर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Total
0
Shares
Previous Post

Covid brought people’s interest back to Ayurveda and yoga

Next Post
100 Members allowed in Weddings in Rajasthan

प्रदेश में स्कूल-कॉलेज 16 नवम्बर तक बन्द रहेंगे, पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक व विवाह समारोह में अतिथियों की अधिकतम सीमा 100 रहेगी

Related Posts
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…
Read More

डीआरडीओ और भारतीय सेना ने ओडिशा तट के निकट क्विक रियक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल प्रणाली की छह उड़ानों का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने ओडीशा तट के निकट एकीकृत परीक्षण क्षेत्र, चांदीपुर…
Read More
PM MODI FAN | Written Modi From Blood using Knife

पीएम का जबरा फैन, जीत की खुशी में सीने पर चाकू से लिखा ‘मोदी’

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है।
Read More
Total
0
Share