पीएम का जबरा फैन, जीत की खुशी में सीने पर चाकू से लिखा ‘मोदी’

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है।
PM MODI FAN | Written Modi From Blood using Knife

पटना। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है। इस दौरान उसका काफी खून भी बह गया। मोदी के इस फैन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पीएम मोदी के इस जबरा फैन की पहचान सोनू पटेल के रूप में हुई है। वह मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई। इसके बाद उसने चाकू से अपने सीने पर ‘मोदी’ लिख डाला। इस दौरान उसका काफी खून बह गया। ‘मोदी’ नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्‍य हैं। जब मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं। मोदी मेरे लिए भगवान हैं।

Total
0
Shares
Previous Post

Maktub – India’s First Poetic Short Film Released

Next Post
mamta banerjee

बंगाल नतीजों से दुखी ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ये लिखा…

Related Posts
"Free Treatment For Critical Covid Patients In Private Hospitals": Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा गंभीर कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में भी मिल सकेगा निशुल्क उपचार

जयपुर, 30 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के गंभीर रोगियों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय अस्पतालों में ऑक्सीजन बैड्स की समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
Read More

रिकॉर्ड नही देने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्री कुंजीलाल मीणा ने कहा कि जिन गृह निर्माण सहकारी समितियों द्वारा ऑडिट के लिए रिकॉर्ड उपलब्ध नही करवाया जा रहा है ऎसी समितियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं इस्तगासा दायर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिट नही कराने वाली गृह निर्माण सहकारी समितियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
Read More
Total
0
Share