बंगाल नतीजों से दुखी ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ये लिखा…

हिन्दी, अंग्रेज़ी और बंगाली में लिखी इस कविता में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि वो सांप्रदायिकता और धार्मिक आक्रामकता बेचने पर यकीन नहीं रखती हैं।
mamta banerjee

कोलकाता। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत (303 सीटों) के साथ 2019 लोकसभा चुनाव जीत लिया है। ख़ासतौर पर पश्चिम बंगाल के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। 2014 के मुकाबले इस बार बीजेपी के आश्चर्यजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर एक कविता पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया है। कविता का शीर्षक है, ‘आई डोन्ट अग्री’ यानी के ‘मैं सहमत नहीं हूं।

हिन्दी, अंग्रेज़ी और बंगाली में लिखी इस कविता में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि वो सांप्रदायिकता और धार्मिक आक्रामकता बेचने पर यकीन नहीं रखती हैं। भले ही उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ओर था। ममता पीएम और शाह पर बार-बार धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाती रही हैं।

उन्होंने लिखा, ‘मैं सांप्रदायिकता के रंग में यकीन नहीं रखती। हर धर्म में आक्रामकता और सहिष्णुता है। मैं बंगाल में उठे विनम्र पुनर्जागरण काल की एक विनम्र सेवक हूं। मैं धार्मिक आक्रामकता बेचने पर यकीन नहीं रखती, मैं इंसानियत के धर्म पर यकीन रखती हूं।

Total
0
Shares
Previous Post
PM MODI FAN | Written Modi From Blood using Knife

पीएम का जबरा फैन, जीत की खुशी में सीने पर चाकू से लिखा ‘मोदी’

Next Post
Gold Bars 1000 grams. Concept of wealth and reserve.

दुबई के गोल्ड सेक्टर में निवेश करने वालों में भारतीय कारोबारी सबसे आगे

Related Posts

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई…
Read More
Total
0
Share