मेवाड़ राजघराने ने दोहराया इतिहास, अरविन्द सिंह मेवाड़ ने उदयपुर प्रशासन को 20 लाख रूपये  की सहयोग राशि प्रदान की

देशभर में जहां कोरोना को लेकर लॉकडाउन कर दिया गया है, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं सभी समर्थ संस्थाए व समर्थ नागरिको ने देशहित में इस लड़ाई से लड़ने के लिए किसी न किसी रूप में हर संभव मदद करने की कोशिश की है। इसी कड़ी में मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक, श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने  20 लाख रुपए की सहयोग राशि जरुरतमंद परिवारों व चिकित्साकर्मियों के सुरक्षा उपकरणों हेतु उदयपुर प्रशासन को प्रदान की है।

श्री जी का मानना  है कि हर किसी के लिए यह मुश्किल समय है और ऐसे समय में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। हमारा योगदान महज एक शुरुआत है। हम उदयपुर से है और उदयपुर को जब जब जरुरत पड़ेगी हम सदैव सेवा में तत्पर रहेंगे। इतिहास गवाह है कि  जब जब मेवाड़ पर संकट आया है मेवाड़ राजघरना सदैव ही सेवा में  तैयार रहा है।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने सभी से आग्रह किया है कि इस रोग की रोकथाम के लिए हम सभी को जागरूक रहना चाहिए और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का समर्थन करना चाहिए। बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार के सभी दिशा-निर्देशों की पालन भी करनी चाहिए। इस मुश्किल समय में इस वैश्विक कोविड महामारी को हराने में हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगेे। यही सफ लता का एकमात्र सूत्र है, जो हमें बहुत जल्द जीत की ओर अग्रसर करेगा।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Corona Warriors who died, should be considered as Martyr ?

Next Post
विश्व पुस्तक दिवस : किताबें हमारी पथ प्रदर्शक सच्ची दोस्त

विश्व पुस्तक दिवस : किताबें हमारी पथ प्रदर्शक सच्ची दोस्त

Related Posts

गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना सड़क निर्माण लागत घटाने पर सरकार का ध्यान: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार की नीति…
Read More
Permission for Movie Shooting in Rajasthan

पर्यटन विभाग ने फिल्म शूटिंग एवं ट्रेवल एजेंसी व सफारी पंजीकरण किया ऑनलाइन

पर्यटन विभाग ने राज्य मेें फिल्म शूटिंग की अनुमति प्रदान करने एवं राजस्थान राज्य में ट्रेवल एजेंसी, एक्सकर्सन एजेंसी व सफारी ऑपरेटर्स का पंजीयन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्रीजयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री…
Read More
Total
0
Share