भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में कल दिनांक 09 नवम्बर 2022 को सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
आज भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति की ओर से मुहर के बाद 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है। अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जाम नगर नॉर्थ से रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है।
राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जो 8 दिसंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा। गुजरात में भाजपा 27 सालों से सत्ता में है और लगातार सतवीं बार चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी भाजपा से सत्ता छीनने का प्रयास कर रही है। हालांकि, हाल में आए अधिकतर सर्वे में भाजपा को जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

****

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM unveils logo, theme and website of India’s G-20 Presidency via video conferencing

Next Post

PM unveils 108-metre-long bronze statue of Sri Nadaprabhu Kempegowda in Bengaluru

Related Posts

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां संस्करण 20 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, यानी इफ्फी के 53वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2022 को गोवा में किया जाएगा। ये वार्षिक फिल्म महोत्सव…
Read More
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…
Read More

मुख्यमंत्री की युवाओं को बड़ी सौगात तीन गुना चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभागों को भेजेगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

मुख्यमंत्री की युवाओं को बड़ी सौगात तीन गुना चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभागों को भेजेगा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डजयपुर,…
Read More
Total
0
Share