केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज सवेरे कर्तव्य पथ पर अपनी हमसफर के साथ मॉर्निंग वॉक किया

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भूपेन्द्र यादव अपनी पत्नी के साथ कर्तव्य पथ पर मॉर्निंग वॉक करते दिख रहे हैं।

मॉर्निंग वॉक के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्विटर पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए भूपेन्द्र यादव ने लिखा है कि कर्तव्य पथ पर आज सुबह की सैर के लिए गए, जो एक आत्मानिर्भर भारत का एक आश्चर्यजनक प्रमाण है, जो साहसपूर्वक नए भारत के उदय की पटकथा लिख ​​रहा है। अब जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था। असल में नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उसके बाद से ही दिल्ली में आकर्षण का नया केंद्र कर्तव्य पथ बन गया था। नाम बदलने के बाद से यहां पर अब सुविधाएं भी ज्यादा मिलने लगी हैं. इसी वजह से कई लोग सिर्फ कर्तव्य पथ पर चलने के लिए दूर से आ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी सवेरे सवेरे कर्तव्य पथ पर चलते दिखे। कर्तव्य पथ की खास बात ये भी है कि इस पूरे क्षेत्र में करीब 3.90 लाख वर्ग मीटर हरियाली है। पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास बनाए गए हैं। शाम को इस इलाके को जगमगाने के लिए आधुनिक लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कर्तव्य पथ के आसपास ही कई फूड स्टाल भी शुरू हो चुके हैं। बेहतर पार्किंग और दूसरी सुविधाएं भी लोगों को मिलनी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इस समय कर्तव्य पथ आकर्षण का नया केंद्र बन चुका है।

****

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

PM launches Mission Schools of Excellence at Trimandir, Adalaj, Gujarat

Next Post

प्रधानमंत्री ने गुजरात में केवडिया के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया

Related Posts
National Road Safety Month from January 18 to February 17, Transport Minister will inaugurate on January 18 Road Safety - Survival

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक परिवहन मंत्री करेंगे 18 जनवरी को शुभारंभ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक किया जायेगा। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना 18 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे जवाहर सर्किल जयपुर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
Read More
Total
0
Share