बीकानेर में एयरफोर्स स्टेशन के पास मोर्टार बम मिलने से हड़कंप

News Dropbox

बीकानेर में बुधवार को मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। ये जिंदा बम नाल एयरफोर्स स्टेशन से कुछ दूरी पर हाईवे के पास रखा गया था। बम की जानकारी मिलने के बाद वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को मोर्टार बम की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आसपास से गुजरने से रोका गया। हालांकि इस बात का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि ये बम किसने रखा था। जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद वायुसेना और पुलिस अधिकारियों ने बम को डिफ्यूज कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Total
0
Shares
Previous Post
News Dropbox

अमेरिका ने भारत को 24 एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने को मंजूरी दी

Next Post

गूगल पर विज्ञापन देने के मामले में भाजपा सबसे आगे

Related Posts

आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती को दी चिकित्सा मंत्री ने मंजूरी

आयुर्वेद विभाग में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती को दी चिकित्सा मंत्री ने मंजूरीजयपुर 22 सितंबर।…
Read More
Total
0
Share