गूगल पर विज्ञापन देने के मामले में भाजपा सबसे आगे

लोकसभा चुनाव के दौरान सर्च इंजन कंपनी गूगल पर विज्ञापन देने के मामले में भाजपा सबसे आगे है। गूगल पर विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है वहीं विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस छठे नंबर पर है।

‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ के अनुसार राजनीतिक दलों और उनसे संबंद्ध घटकों ने फरवरी 2019 तक विज्ञापनों पर 3.76 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भाजपा विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपये खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 फीसदीहै। कांग्रेस इस सूची में छठे नंबर पर है, जिसने विज्ञापनों पर 54,100 रुपये खर्च किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सूची में दूसरे नम्बर पर आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी है जिसने विज्ञापनों पर कुल 1.04 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। तेलुगू देसम पार्टी और उसके प्रमुख चंद्र बाबू नायडू का प्रचार करने वाली ‘प्रमाण्य स्ट्रेटजी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ 85.25 लाख रुपये खर्च करने के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है। नायडू का प्रचार करने वाली एक अन्य पार्टी ‘डिजिटल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ 63.43 लाख रुपए का खर्च कर चौथे नंबर पर है।

Total
0
Shares
Previous Post
News Dropbox

बीकानेर में एयरफोर्स स्टेशन के पास मोर्टार बम मिलने से हड़कंप

Next Post

टिकट कटने के बाद आडवाणी का ब्लॉग- मेरे लिए पहले देश, फिर पार्टी, अंत में मैं

Related Posts

वरिष्ठजनों को पारस जे. के. हाॅस्पिटल ने दिया किफायती उपचार का उपहार

उदयपुर, पारस जे.के. हाॅस्पिटल ने वरिष्ठजनों के सम्मान में लाॅच किया सिनियर सिटीजन कार्ड। हाॅस्पिटल के फैसेलिटी डायरेक्टर…
Read More

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की
Read More
Total
0
Share