टिकट कटने के बाद आडवाणी का ब्लॉग- मेरे लिए पहले देश, फिर पार्टी, अंत में मैं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी ने ब्लॉग लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘6 अप्रैल को बीजेपी अपना स्थापना दिवस मनाएगी। बीजेपी में हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है कि हम पीछे देखें, आगे देखें और भीतर देखें। बीजेपी के संस्थापकों में से एक के रूप में मैंने भारत के लोगों के साथ अपने अनुभवों को साझा करना अपना कर्तव्य समझा है। खासतौर पर मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ। दोनों ने मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया है।’

गांधीनगर सीट से टिकट कटने के बाद अपने ब्लॉग में लाल कृष्ण आडवाणी ने लिखा, ‘मैं गांधीनगर के लोगों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 1991 के बाद छह बार मुझे लोकसभा के लिए चुना है। उनके प्यार और समर्थन ने मुझे हमेशा अभिभूत किया है। मातृभूमि की सेवा करना मेरा जुनून और मेरा मिशन है।

जब से मैंने 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ज्वाइन किया है। मेरा राजनीतिक जीवन लगभग सात दशकों से मेरी पार्टी के साथ अविभाज्य रूप से जुड़ा रहा है। पहले भारतीय जनसंघ के साथ और बाद में भारतीय जनता पार्टी। मैं दोनों का संस्थापक सदस्य रहा हूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और कई अन्य महान, प्रेरणादायक और दिग्गजों के साथ मिलकर काम करना मेरा दुर्लभ सौभाग्य रहा है।’

Total
0
Shares
Previous Post

गूगल पर विज्ञापन देने के मामले में भाजपा सबसे आगे

Next Post

Forwarded मैसेज से ऐसे पा सकेंगे छुटकारा

Related Posts

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की
Read More
नशा मुक्त भारत

नशा मुक्त भारत

नशा मुक्त भारत : “अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस” पर आज 272 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के लिए वार्षिक कार्य योजना (2020-21) का ई-शुभारम्भ किया गया
Read More
Online international affection meeting organized by Brahmin Society of India

ब्राह्मण समाज ऑफ इण्डिया का ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

श्री मिश्र आज यहां ब्राह्मण समाज ऑफ इण्डिया के ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अंतर-विश्वास संवाद को महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बताते हुए कहा कि परस्पर मिल-बैठकर संवाद भारतीय संस्कृति का मूल है।
Read More
Total
0
Share