कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, सत्ता में आने के लिए किए कई वादे

News Dropbox

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे जन-आवाज का नाम दिया गया है। घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राहुल के साथ मौजूद हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर तैयार किया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं।

घोषणापत्र की प्रमुख बातें:-

1. हर साल 20 फीसदी गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना।
2. मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
3. हिंसक भीड़ पर रोक लगाएंगे, लोकसभा में नया कानून लाएंगे।
4. युवाओं को पक्का रोजगार मिलेगा।
5. जीएसटी को आसान बनाया जाएगा।
6. मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन रोजगार गारंटी।
7. 3 साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं।
8. ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां।
9. जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च होगा।
10. किसानों के लिए अलग बजट, कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं।
11. सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
News Dropbox

वॉट्सऐप ने भारत में लॉन्च की सर्विस, फेक न्यूज और चुनावी अफवाह के बारे में आगाह कर सकेंगे यूजर्स

Next Post
News Dropbox

अमेरिका ने भारत को 24 एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने को मंजूरी दी

Related Posts
Be patient during Covid 19 - Ashok Gehlot to Migrant Labours

अंतरराज्यीय आवागमन के लिए करें केंद्र की गाइडलाइन की पालना फंसे हुए श्रमिकों के अलावा अन्य प्रवासी धैर्य रखें: मुख्यमंत्री

जयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत सरकार के गृह मन्त्रालय ने अपनी गाइडलाइन…
Read More

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की
Read More
Total
0
Share