बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट’ नाम दिया गया है।
Corona Medicine by Baba Ramdev Patanjali in India

हरिद्वार। बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के इलाज का सफल दावा करते हुए दवा लॉन्च की है। इस दवा को ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट’ नाम दिया गया है। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने खतरनाक वायरस के इलाज के लिए इस आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया है। उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार में इस दवा को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस दवा का सेवन करने पर रोगी पांच से 14 दिनों के भीतर ठीक हो जाता है।

इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण ने इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। इस दवा को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर तैयार किया है। इसका उत्पादन हरिद्वार की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।

दवा को लॉन्च करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश को कोरोना वायरस की दवा की प्रतीक्षा थी, इसलिए हमने दवा को तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दवा का परीक्षण 280 रोगियों पर किया गया है और सभी रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। इस दवा का सेवन करने के बाद किसी भी रोगी को कोई परेशानी नहीं हुई और ना ही किसी की मौत हुई। दवा का सेवन करने के बाद तीन दिन में 69 फीसदी कोरोना मरीज ठीक हो गए। वहीं, सात दिन बाद 100 फीसदी मरीज ठीक हो चुके थे।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

सचिवालय सेवा के अधिकारियों को डॉक्टर्स देंगे कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण

Next Post

Raksha Mantri press statement at media interaction in Moscow

Related Posts

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी
Read More

मुख्यमंत्री द्वारा निजी बसों को मोटर वाहन टैक्स में छूट दिए जाने से सार्वजनिक परिवहन सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई संजीवनी

मुख्यमंत्री द्वारा निजी बसों को मोटर वाहन टैक्स में छूट दिए जाने से सार्वजनिक परिवहन सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई संजीवनी -परिवहन मंत्री
Read More
Night Curfew in Rajasthan after 30 may

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री

राजस्थान में 31 मई के बाद भी जारी रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर कोई वीआईपी नहीं: मुख्यमंत्री
Read More
Total
0
Share