सचिवालय सेवा के अधिकारियों को डॉक्टर्स देंगे कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण
जयपुर, 22 जून। प्रदेश में चल रहे कोविड-19 विशेष जागरूकता अभियान के तहत सचिवालय में कार्यरत डॉक्टर सचिवालय सेवा के अधिकारियों को संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण देंगे।
शासन सचिवालय के पंजीयक श्री प्रेमनारायण सेन ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर इस महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 23 जून, मंगलवार से 30 जून तक सचिवालय के मंत्रालय भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 6019 में सचिवालय चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा सचिवालय सेवा के अधिकारियों को संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सचिवालय सेवा के वरिष्ठ शासन उपसचिव, शासन उपसचिव, सहायक शासन सचिव, निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव तथा अनुभगाधिकारी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा 21 जून 2020 से 30 जून 2020 तक कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। जिसके तहत प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आम जन के बीच कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आमजन को विभिन्न प्रचार माध्यमों के द्वारा मास्क पहनने नियमित रूप से हाथ धोने, सेनेटाइजर का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के प्रति जाग्रत किया जा रहा है।
Related Posts
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां संस्करण 20 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, यानी इफ्फी के 53वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2022 को गोवा में किया जाएगा। ये वार्षिक फिल्म महोत्सव…
Nominations for Padma Awards-2021 open till 15th September, 2020
Nominations for Padma Awards-2021 open till 15th September, 2020
Shri Piyush Goyal inaugurates “Conclave on Public Procurement (Preference to Make in India) Order, 2017”
Union Minister of Commerce and Industry, Consumer Affairs, Food and Public Distribution and Textiles, Shri Piyush Goyal today inaugurated…




