Covid-19: ‘बहुरूपिया’ कोरोना का नया खतरनाक रूप, डेंगू की तरह अचानक गिर रहीं प्लेटलेट्स

आमतौर पर डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स काउंट कम होते थे, लेकिन अब कोरोना भी डेंगू के वेश में मरीजों पर वार कर रहा है। इसमें अचानक मरीज की प्लेटलेट्स काउंट गिरकर 20 हजार से भी नीचे आ जा रही है। जबकि जांच में डेंगू नहीं निकल रहा है। ऐसे मरीज ज्यादातर कोरोना की गंभीर अवस्था में पहुंचने के बाद मिल रहे हैं। पीजीआई लखनऊ में डॉक्टरों ने इस पर शोध भी शुरू कर दिया है।

पीजीआई के प्रोफेसर अनुपम वर्मा ने बताया कि अचानक मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट गिरने से मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। पीजीआई में एडमिट लोकबंधु अस्पताल के डॉक्टर की प्लेटलेट्स भर्ती होने के दूसरे दिन ही दस हजार पहुंच गई। प्राथमिक तौर पर यह सामने आ रहा है कि कोरोना मरीज के इम्यून कॉम्प्लेक्स को प्रभावित करता है, जिसमें मोनोसाइड और मैकरोफेज सेल पर अटैक होता। इससे बॉडी में प्लेटलेट्स की खपत बढ़ जाती है। जबकि उनका उत्पादन पहले के मुकाबले कम रहता है। यही कारण है कि प्लेटलेट्स काउंट अचानक से गिर जाता है। ऐसे मरीज ज्यादातर गंभीर अवस्था के होते हैं। इन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर प्लाज्मा थेरेपी भी दी जा रही है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

कोरोना की सबसे तेज़ वृद्धि अब भारत में हो रही है

Next Post

कृषि से जुड़े विभागों की समूहवार समीक्षा बैठक प्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर नवाचार करे कृषि विभागः मुख्यमंत्री

Related Posts
covid-19

कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग

कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग
Read More

कोविड वेक्सीनेशन का तीसरा चरण एक मार्च से – 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और 45 से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति भी होंगे शामिल – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 साल और अधिक आयु के बुजुर्गों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी शामिल किया गया है। अब सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
Read More
An Open Request Letter to Mukesh Ambani

एक पत्र मुकेश अम्बानी के नाम, मेवाड़ के युवा नेता ने ऑक्सिजन उपलब्ध करवाने का किया निवेदन

आशा है इस मुश्किल घड़ी में मुकेश अम्बानी जी इस विषय की गम्भीरता को समझते हुए मेवाड़ की सहायता करे।
Read More
Total
0
Share