कोविड-19 अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग
जयपुर,18 जून। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट (आई आई डब्ल्यू एम) के सहयोग से कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटीज, कोविड अस्पतालों और क्वारेंटाइन सेंटर्स में कोविड अपशिष्ट के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस ट्रेनिंग में हेल्थ डिपार्टमेण्ट, कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट फेसेलिटिज एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ऑनलाईन ट्रेनिंग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयल ने कोविड- 19 वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित निस्तारण एवं इस संबंध में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आई आई डब्ल्यू एम की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री पी. बिनीशा, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञ श्री सैयद फरीदउद्ीन एवं अन्य विषय-विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में अस्पतालों में अपशिष्ट प्रबंधन पर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश, पर्यावरण सेनटाईजेशन, अस्पतालों एवं कॉमन बायोमेडिकल फेसेलिटिज में संक्रमण नियंत्रण, पीपीई की आवश्यकता एवं काम में लिये गये पीपीई के सुरक्षित निस्तारण तथा अस्पतालों से उत्पन्न तरल अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव डॉ. विजय सिंघल ने ट्रेनिंग के विभिन्न सत्रों में दी गयी जानकारी को बहुत ही उपयोगी बताते हुए सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि वे इस जानकारी को व्यवहार में लाये ताकि कोविड-19 के खतरों से प्रभावी ढ़ंग से निपटने में सहायता मिल सकें।
Related Posts
वल्लभनगर के कानोड़ कॉलेज पर एबीवीपी का कब्जा
विधानसभा प्रभारी झाला के उत्साह ने विद्यार्थियों का किया हौसला बुलंद… वल्लभनगर । विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ पंडित…
INDIAN NAVAL SHIP TARKASH REACHES SOUTH AFRICA FOR IBSAMAR VII
INS Tarkash reached Port Gqeberha (also known as Port Elizabeth), South Africa to participate in the seventh edition of…
Rajasthan bans certain categories of Tobacco products
The Rajasthan government on September 2 announced a ban on paan masala containing magnesium carbonate, nicotine, tobacco, mineral…



