बिना ओटीपी अब नही मिलेगा गैस सिलेंडर, 1 नवंबर से लागू हो रहा है नया नियम

आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर बिना ओटीपी के ग्राहकों को नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि अब 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब तक आपके मोबाइल पर एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर ओटीपी नंबर नहीं आएगा जब तक एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर बिना ओटीपी के ग्राहकों को नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि अब 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब तक आपके मोबाइल पर एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर ओटीपी नंबर नहीं आएगा जब तक एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी और हो रही घटतौली को देखते हुए एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के लिए ओटीपी का सिस्टम रखा गया है। अब आपको अपने मोबाइल को रजिस्टर्ड कराना जरूरी होगा क्योंकि रजिस्टर नंबर पर ही एलपीजी गैस बुकिंग किया ओटीपी आएगा जिसको दिखाकर आप एलपीजी गैस सिलेंडर ले पाएंगे।

ओटीपी से एलपीजी गैस लेने के इस सिस्टम को DAC का नाम दिया गया है। आपको बताते चलें कि एलपीजी गैस को लेने के लिए ओटीपी सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट पहले से जयपुर में चल रहा है। इसके अलावा 100 स्मार्ट सिटी में ओटीपी से एलपीजी गैस लेने के लिए सिस्टम को लागू किया जाएगा। उसके बाद इसकी प्रोग्रेस देखते हुए ओटीपीसी से एलपीजी गैस लेने के सिस्टम को फिर अन्य शहरों में लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ओटीपी से एलपीजी ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सरकार में यह ठोस कदम इसलिए उठाया है कि गैस में हो रही चोरी की घटतौली को रोका जा सके। 1 नवंबर से ओटीपी से गैस लेने की इस प्रक्रिया को 100 स्मार्ट सिटी में लागू कर दिया जाएगा। जिससे कि एलपीजी गैस के ग्राहकों को जहां एक ओर बिना चोरी और बिना घटतौली के एलपीजी गैस मिलेगी वहीं दूसरी तरफ इस नियम से आम ग्राहकों को भी काफी फायदा होगा।

इसके अलावा ओटीपी से एलपीजी गैस ग्राहकों को लेने के लिए अब केवल बुकिंग का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। क्योंकि अब बुकिंग के बाद जब आपके घर पर एलपीजी गैस का सिलेंडर लेकर डिलीवरी आएगा तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी को डिलीवरी मैन को दिखाना पड़ेगा। जिसके बाद ही आपको एलपीजी गैस मिल पाएगी। यह भी बताया गया है कि जिन ग्राहकों का मोबाइल नंबर एलपीजी गैस में रजिस्टर नहीं है उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपके घर पर एलपीजी गैस के डिलीवरी मैन आपके मोबाइल को रजिस्टर्ड कर देंगे। जिसे आप को ओटीपी से एलपीजी गैस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। ओटीपी से एलपीजी गैस लेने वाले कस्टमर की मुसीबत बढ़ सकती है क्योंकि जिनका मोबाइल नंबर गलत है उनकी एलपीजी गैस की डिलीवरी रोकी जा सकती है। इसलिए आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना पड़ेगा। क्योंकि आपको आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा जिसको दिखाकर ही आप एलपीजी गैस ले सकते है। तेल कंपनियां इस नियम को 1 नवंबर से 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने की तैयारी में है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

​​​​​​​Active caseload below 8 lakh for the first time after 1.5 months

Next Post

Age of marriage for girls to be revised soon

Related Posts

Parle decides to boycott certain poisonous news channels

Parle Products has decided that the company will not advertise on news channels that broadcast toxic content. The report quotes Krishnarao Buddha the Senior Category Head of Marketing at Parle Products to say that the company is also exploring possibilities that would see other advertisers come together to create a restrain that would in turn prompt channels to improve their content.
Read More
Whatsapp Group for Farmers in Rajasthan

किसानों को Whatsapp से मिलेगी विभागीय योजनाओं, खेती के उन्नत तरीकों एवं नवाचारों की जानकारी -कृषि विभाग ने 5000 Whatsapp ग्रुप बनाकर पांच लाख किसानों को जोड़ा

कृषि विभाग व्हाट्स एप के माध्यम से खेती से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी सीधे काश्तकारों तक पहुंचाएगा। इसके लिए प्रदेश में करीब 5 हजार व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर 5 लाख किसानों को जोड़ा गया है।
Read More
Wedding Guidelines in Rajasthan

रात्रिकालीन कफ्र्यू तथा हैल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना कराएं, समारोह में 100 से अधिक लोग होने पर जुर्माना राशि 25 हजार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाने का निर्णय राज्य सरकार ने इस महामारी से प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से किया है। संबंधित जिला कलक्टरों, पुलिस कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नाइट कफ्र्यू, शादी-ब्याह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देशों की जमीनी स्तर पर सख्ती से पालना सुनिश्चित कराएं।
Read More
Total
0
Share