राजस्थान सरकार का नया नियम, क्वारंटाइन लोगों को हर दो घंटे में भेजनी होगी ‘सेल्फी’

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने अब और सख्ती कर दी है. क्वारंटाइन में होने के बावजूद बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन करने वाले कोरोना संदिग्धों पर सरकार अब सीधे निगरानी रखेगी.

राजस्थान सरकार ने इसके लिए मोबाइल ऐप की तकनीक का सहारा लिया है. इसके तहत संदिग्ध को हर दो घंटे में अपनी सेल्फी (जिस जगह उसे क्वारंटाइन किया है, वहां से) खींचकर सरकार के बनाए एप पर अपलोड करनी होगी.

इतना ही नहीं, उक्त व्यक्ति को ऐप के साथ-साथ ई-मेल भी भेजना होगा. मुख्य सचिव की ओर से जारी इस गाइड लाइन के मुताबिक यदि जिस व्यक्ति के पास मोबाइल में ये सुविधा नहीं है यानी मल्टीमीडिया मोबाइल नहीं है, उनको सरकार मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन के जरिए ट्रेस किया जाता रहेगा. इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल नंबर देकर उनके मोबाइल लोकेशन को ट्रैकिंग पर डाला जाएगा.

क्वारंटाइन व्यक्ति यदि अपने स्थान को छोड़कर कहीं जाता है तो उसके परिवार की ये जिम्मेदारी होगी कि वह उसके संबंध में पुलिस या चिकित्सा विभाग को सूचित करें. अगर कोई व्यक्ति क्वारंटाइन के तहत बनाए नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, 2005 के तहत कार्यवाही की जाएगी.

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

आयकर विभाग की लोगों को राहत, टीडीएस छूट का फॉर्म भरने के लिए मिलेगा और समय

Next Post

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3374, जमात की वजह से तेजी से बढ़े मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

Related Posts

कोरोना को हराने के लिए उप जिला चिकित्सालय स्तर तक ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगा रही है सरकार -चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना में ऑक्सीजन की खासी जरूरत होती है, ऎसे में सरकार ने ऑक्सीजन सिस्टम को मजबूत करने के लिए हर पहलू पर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उप जिला चिकित्सालय स्तर तक के चिकित्सा संस्थानों तक ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगा रही है।
Read More
DESCRIPTION Now corona test report will be sent on the registered mobile General public will get the report online from September 7

कोरोना जांच की रिपोर्ट अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर मिल सकेगी, 7 सितंबर से आमजन को मिल सकेगी ऑनलाइन रिपोर्ट की सुविधा

जयपुर, 4 सितम्बर। प्रदेश में 7 सितंबर से कोरोना जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल सकेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक तुरंत पहुंचाने का ऑटोमेटिक सिस्टम विकसित किया है।
Read More
Total
0
Share