देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3374, जमात की वजह से तेजी से बढ़े मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 3374 हो गई है. जमात की वजह से देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. सरकार के मुताबिक 21 राज्यों तक तबलीगी जमात के 1095 मरीज हैं. महाराष्ट्र में अब तक 690 केस कोरोना के सामने आए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. अग्रवाल ने बताया कि कल रात से अब तक कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 472 नए केस सामने आए हैं. अब तक पूरे देश में 79 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. 267 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो गए हैं.

अग्रवाल ने कहा, “आज कोविड से संबधित कैबिनेट सचिव ने देश के सभी जिला मजिस्ट्रेट से बात की है. 274 जिलो में कोविड-19 के केस आए हैं. ICMR ने भी एक एडवाइजरी और गाइडलाइन जारी की है. सार्वजनिक स्थानो पर थूकना कोविड को बढा सकता है और गुटका का भी सेवन नहीं करें, ये एडवाइजरी में बताया गया है. आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट और सरकारी लैब में सभी मरीजों की फ्री टेस्टिंग की जाएगी.”

Total
0
Shares
Previous Post

राजस्थान सरकार का नया नियम, क्वारंटाइन लोगों को हर दो घंटे में भेजनी होगी ‘सेल्फी’

Next Post
Rail or Train Booking 15 April

15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन, रेलवे मंत्रालय ने किये कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल तैयार

Related Posts
kshatriya society should not forget its traditions and rights

क्षत्रिय समाज अपनी कुल परम्पराओं और अधिकारों को विस्मृत न करें – श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़

कच्छ राजवंष के तीसरे पूर्व शासक, 85 वर्षीय महाराव प्रागमल (तृतीय) की ऑनलाइन शोक सभा में मेवाड़ ने रखे अपने विचार।
Read More
Total
0
Share