मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के घरों तक राशन पहुंचाने और बेजुबान श्वानों के लिए डॉग फूड खिलाने की अभिनव पहल में अब राजस्थान पुलिस का सहयोग किया है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में पिछले 15 महीनों से अपनी जान जोखिम में डालते हुए फ्रंटलाइन पर काम कर रही राजस्थान पुलिस के जरिए जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की पहल की और इसी क्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गुरुवार को गेहूं, चावल, दाल, शक्कर, तेल, घी, डॉग फूड और पानी की बोतलें, एसपी डॉ. राजीव पचार के सुपुर्द की । एसपी डॉ. पचार का कहना है कि पुलिस पिछले 15 महीनों से लगातार ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंदों को भोजन आदि पहुंचाने का पुनीत कार्य भी कर रही है और अब लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा भेंट किए गए 2 हजार किग्रा राशन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में पुलिस अपना सहयोग करेगी। ऐसी सोच से ही सामाजिक बदलाव और लोगों में सहयोग की भावना विकसित की जा सकती है। बता दें कि, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गत 22 मई को भारतीय थल सेना को एक एंबुलेंस भेंट की थी, क्योंकि भारतीय सेना भी जमीनी स्तर पर कोरोना पीडितों की जान बचाने में जुटी हुई है।
Related Posts
Shri Bhupender Yadav launches Meri LiFE App
To catalyze youth action for climate change as a build up to June 5, World Environment Day, Union…
हिरणों को रास आई सज्जनगढ़ सेंचुरी से लेंटाना हटाने की मुहिम
लेकसिटी में स्थित सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य से लेंटाना खरपतवार को हटाने के लिए उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर द्वारा पिछले माह भर से चलाई जा रही मुहिम यहां के हिरणों को बड़ी रास आती प्रतीत हो रही है।
Raksha Mantri press statement at media interaction in Moscow
Raksha Mantri Shri Rajnath Singh’s press statement at media interaction in Moscow