जयपुर विकास प्राधिकरणराजस्व वृद्धि हेतु समीक्षा बैठक
जयपुर, 24 अगस्त। जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को जेडीए के मंथन सभागार में राजस्व वृद्धि करने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में बताया गया कि जेडीए की चारां आवासीय योजनाओं में विकास कार्य तीव्रगति से करवाए जा रहे हैं। उक्त योजनाओं में सडक, डिमार्केशन कार्य, होडिर्ंग लगवाए जा रहे है।
जेडीसी ने बताया कि प्रत्येक योजना पर साट ऑफिस स्थापित कर कनिष्ठ अभियंता अपनी उपस्थिति देंगे, जिससे योजना स्थल पर आकर पूछताछ करने वाले आमजन को येजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मौके पर ही दी जा सके।
जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि योजनाओं के सेकण्ड फेज लांच करने हेतु समस्त उपायुक्तों को अपने-अपने जोन में अतिशीघ्र आवासीय, व्यावसायिक, इकोलॉजिकल, एवं वेयर हाउसिंग योजनाएं तैयार करने के लिए कहा गया है।जेडीसी ने संबंधित जोन उपायुक्त को पत्रचार कर जेडीए द्वारा भूमि अवाप्त कर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को दी गई भूमि के पेटे बकाया राशि लगभग 150 करोड रुपए की वसूली हेतु निर्देश दिए।
जेडीसी ने ऎसी भूमि जो कि जेडीए द्वारा आवंटित की जा चुकी है, के पेटे बकाया राषि आवंटियों से वसूली हेतु संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए।जेडीसी ने जेडीए की सेक्टर सड़कों पर सेक्टर व्यावसायिक भूखण्डों को चिन्हि्त कर ऑक्षन करने के लिए कहा।
Related Posts
The Prime Minister, Shri Narendra Modi addressed the Madhya Pradesh Rozgar Mela via video link today
Addressing the gathering, the Prime Minister said that those getting their appointment letters today are joining the important…
India Pavilion takes Mission LiFE to the global audience
India hosted a pavilion with the theme of LiFE- Lifestyle for Environment at COP 27 at Sharm El Sheikh from…
बिना कोरोना काबू किए सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को बुलाना: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.