महाराणा मेवाड़ विशिष्ट सम्मान से सम्मानित होगा राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ थाना चेचट, जिला कोटा ग्रामीण

उदयपुर, 24 फरवरी।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से पुलिस थाना चेचट, कोटा ग्रामीण को महाराणा मेवाड़ विशिष्ट सम्मान से दिनांक 1 मार्च 2020 को सम्मानित किया जायेगा।
पुलिस मुख्यालय की वार्षिक परफारमेंस मेजरमेंट सिस्टम पीएमएस रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में कोटा ग्रामीण का चेचट पुलिस थाना औसतन 140.50 अंकों के साथ प्रथम रैंक हासिल कर राजस्थान का सिरमौर बना। कोटा जिले की रामगंज मंडी तहसील का कस्बा चेचट, कोटा मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

कोटा जिले के चेचट थाने में आने वाले हर व्यक्ति की तुरन्त सुनवाई की जाती है। नियमों के अनुसार किसी भी थाने में लंबित मामले दस प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए। लेकिन चेचट थाने में इसे पांच प्रतिशत से ज्यादा होने ही नहीं दिया जाता। सूचना मिलने के बाद इनकी कोशिश अधिकतम पांच मिनिट में मौके पर पहुंचने की होती है। दूरदराज के क्षेत्र में निकटतम गश्ती दल को भेजा जाता है यही कारण है कि जनता के बीच चेचट थाने की छवि अच्छी है।
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान समारोह में इस सम्मान के तहत चेचट थाने को प्रशस्ति पत्र, मेडल, तोरण व पच्चीस हजार एक का चैक प्रदान कर महाराणा मेवाड़ विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


Total
0
Shares
Previous Post

Maharana Mewar Foundation 38 th Annual Awards Distribution Ceremony – 2020

Next Post
व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें

व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें

Related Posts

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या वाले धार्मिक स्थल 1 जुलाई से खुल सकेंगे-मुख्यमंत्रीजयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री…
Read More

सरकार ने बदले नियम, अब वाहनों के थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी फास्टैग जरूरी

अब सरकार का फास्टैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर पूरा फोकस है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय…
Read More
Total
0
Share