दिल्ली, कोलकाता व मुंबई शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई उदयपुर में बनी “मकतूब”

उदयपुर. उदयपुर के युवा फिल्म निर्देशक सुबस्तु दक्ष पांडेय की शॉर्ट फिल्म ‘मकतूब’ -पार्ट 2 का चयन हाल ही मुंबई शॉर्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। ये फिल्म फे स्टिवल विशेषकर भारत और दुनिया के अन्य देशों के शॉर्ट फिल्ममेकर्स को समर्पित है। शहर के शॉर्ट फिल्ममेकर सुबस्तु ने बताया कि उनकी निर्देशित फिल्म मकतूब-2 को इस फे स्टिवल में दिखाया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व मकतूब पार्ट 1 भी कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ये भारत की पहली पोएटिक शॉर्ट फिल्म है जिसमें कलाकार एक-दूसरे से शायरी और कविता में बात करते हैं। फिल्म की यही बात इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है। फिल्म में हिमांक कलाल, दीपक शर्मा, तरूण जोशी, मानसी भटनागर, इंद्रदत्त व्यास व रानी बिस्वास ने भूमिका निभाई है और सिनेमेटोग्राफी यशवंत साहू व बैकग्राउंड स्कोर साहिल जोनस का है। प्रोड्यूसर यतीश जैन हैं व लेखक अरूणेंद्र कुमार हैं।

Maktub – Part 1

Maktub Part 2

Total
1
Shares
Previous Post

Aaditya Thackeray will take oath as Maharashtra CM, claims his confidante

Next Post

The magic of Chinese films in Jaipur International Film Festival 2020  

Related Posts

राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस से भारत के लिए आज भर दी है उड़ान

(भारतीय वायु सेना) राफेल लड़ाकू विमानों ने आज सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान…
Read More

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचने के लिए टीके की योजना और तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की
Read More
Total
1
Share