मनमोहन सिंह का पीएम मोदी पर हमला, बोले- कांग्रेस की सरकार ने किए थे कई सर्जिकल स्ट्राइक

चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एक रैलियों में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगा रहे हैं!

आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसी आरोपों का जवाब दिया और पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समय में कई सर्जिकल स्ट्राइक किये गए। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना अस्वीकार्य है।

सबसे सुरक्षित नेशनल हाईवे पर पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। यह गंभीर खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर विफलता था। मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने आईईडी हमले के बारे में ठोस खुफिया सूचनाओं को भी नजरअंदाज कर दिया, इसके अलावा एक आतंकवादी संगठन की वीडियो चेतावनी पर भी आंखें मूंदे रखी।

Total
0
Shares
Previous Post

पीएम मोदी और अमित शाह के आचार संहिता उल्लंघन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Next Post

Met Gala 2019

Related Posts

निजी अस्पतालों के लिए जांच और बेड की दरें तय – कोरोना के ईलाज में अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई — मुख्यमंत्री

निजी अस्पतालों के लिए जांच और बेड की दरें तयकोरोना के इलाज में अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्री
Read More
Rajasthan CMO Meeting

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक आईसीयू, वेंटिलेटर्स एवं ऑक्सीजन बैड बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखें – मुख्यमंत्री

जयपुर, 21 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर ऑक्सीजन युक्त, आईसीयू एवं वेंटिलेटर्स युक्त बैड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने में कोई कमी नहीं रखेगी।
Read More
Total
0
Share