महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने निरस्त किया होली महोत्सव समारोह

Holika Dahan

उदयपुर, 05 मार्च।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कोरोना वायरस से बचाव एवं सतर्कता को ध्यान में रख, इस वर्ष 9 एवं 10 मार्च 2020 के होली समारोह को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

प्रतिवर्ष देश-विदेश से पर्यटक उदयपुर-मेवाड़ की पारंपरिक होली महोत्सव के लिए आते हैं, किन्तु कोरोना वायरस से सतर्कता एवं सभी की सुरक्षा को ध्यान में रख होली दहन महोत्सव एवं होली रंग समारोह को निरस्त किया जा रहा है।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों का अनुसरण करते हुई फाउण्डेशन ने यह निर्णय सतर्कता एवं सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।

Total
0
Shares
Previous Post
व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें

व्यासपीठ पर हुई अनूठी शादी, बापू को साक्षी मानकर लिए फेरें

Next Post

नाट्यांश संस्था के 7 वर्ष पूर्ण हुए

Related Posts

फरवरी से खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी जून अंत तक बढ़ाई गई, लोगों को राहत

केंद्र सरकार ने एक फरवरी से खत्म ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेज की वैधता 30 जून…
Read More
Total
0
Share