नाट्यांश संस्था के 7 वर्ष पूर्ण हुए

दिनांक – 6 – मार्च 2020

नाट्यांश नाटकीय एवं प्रदर्शनीय कला संस्थान, उदयपर के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था के कलाकारों द्वारा गुरुवार की शाम को अलग-अलग लघु नाटकों का मंचन सादडी हवेली, नाईयों की तलाई स्थित नाट्यांश वर्कप्लेस पर किया गया | संस्था के कलाकारों ने दो लघु नाटक “भोपाल की ट्रेन” एवं “खुदा हाफिज़” का मंचन किया।

नाट्यांश संस्था के सह-संस्थापक मोहम्मद रिज़वान मंसूरी ने बताया की पहली प्रस्तुति तपन भट्ट द्वारा लिखित एवं अमित श्रीमाली द्वारा निर्देशित हास्य लघु नाटक “भोपाल की ट्रेन” का प्रदर्शन किया जिसमे महेश कुमार जोशी, दिशा सक्सेना, पीयूष गुरुनानी, जय देव नागदा, अवि डेम्बला, राकेश अरोडा, एवं रमण कुमार ने अदाकारी की और अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाया और खूब तालिया बटोरी।

अगली प्रस्तुति गुलजार द्वारा लिखित एक कहानी का नाट्य रूपान्तरण “खुदा हाफिज़” किया गया जिसमे अमित श्रीमाली और मोहम्मद रिज़वान मंसूरी ने अपने दमदार अभिनय के जरिये दंगों के समय होने वाली परिस्थितियों को उजागर किया और नाटक के माध्यम से मुश्किल परिस्थितियों मे जाति-धर्म के भेदभाव को भूल कर एक इन्सान के रूप मे एक-दूसरे की मदद करना और सामाजिक सोहार्द्र की भावनाओं को प्रस्तुत करने का संदेश दिया।

इस नाट्य संध्या को सफल बनाने मे अशफाक़ नूर खान, ईशा जैन, अगस्त्य हार्दिक नागदा एवं राघव गुर्जरगौड का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत मे संस्था के अध्यक्ष अशफाक़ नूर खान ने बताया की संस्थान पिछले 7 वर्षों से विभिन्न सामाजिक और देश निर्माण के मुद्दों पर लगातार जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक एवं मंचीय नाटकों के प्रदर्शनों से अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है | संस्था ने कई विध्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विध्यालयों में जाकर नाटक एवं कई कार्यशालाओं का भी आयोजन किया है | इन सभी प्रयासों मे बीते 7 वर्षों में संस्था ने अब तक रंगमंच के विभिन्न क्षेत्रों मे मे कार्य किया है जिनमे से नुक्कड़ नाटक, पूर्णांकि नाटक, लाघु नाटक, एकल नाटक, नाट्य कार्यशाला, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, कहानी पाठ एवं कविता पाठ मुख्य रूप से है। अंत मे संस्था के संथापक अमित श्रीमाली ने सभी का इस अवसर पर सम्मलित होने के लिए धन्यवाद किया और निकट भविष्य में भी इस तरह के मंचन करने की योजना को सभी के साथ सांझा किया।

Total
0
Shares
Previous Post
Holika Dahan

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने निरस्त किया होली महोत्सव समारोह

Next Post

Lake Palace Hotel Udaipur honoured by Vrit Rajya Mitra Samman

Related Posts

नवम्बर – दिसम्बर 2020 | राजस्थान में शादियों के लिए निर्धारित नियम (UPDATED)

गाइड लाइन के अनुसार शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण भी राजस्थान में बढ़ रहा है। ऐसे में आंकलन के अनुसार जयपुर में होने वाली पांच हजार शादियों में पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

जिला प्रशासन चिंता में हैं कि शादियां शामिल होने पर निगरानी कैसे की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन थानावार टीम गठित कर निगरानी की तैयारी कर रहा है।

ये शुभ मुहूर्त हैं शादियों के लिए:
शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त है। इस साल नवंबर महीने में 25, 27 व 30 तारीख के सावे हैं। इसके बाद दिसंबर महीने में कुल 6 सावे हैं। ये सावे 1, 7, 9, 11 दिसंबर को हैं। 11 दिसंबर के अंतिम शुभ मुहूर्त होने के बाद फिर रोक लग जाएगी।

Read More
PM Modi + Indian Cricket Team

Indian cricket team’s recent victory has an inspiring message for the youth

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि, आत्मनिर्भर भारत के संबंध में सबसे बड़ा परिवर्तन सहज प्रवृत्ति, क्रियाशीलता तथा प्रतिक्रिया के दायरे में समाहित है और यह आज के युवाओं की मनोदशा के अनुरूप है। वह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तेजपुर विश्वविद्यालय असम के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
Read More

Jio बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड, एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी को पीछे छोड़ा

जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है।
Read More
Total
0
Share