महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विक्रम साराभाई सांईस क्लब के तत्वावधान में आॅन ग्राउण्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत दिनांक 8 से 14 अक्टूबर तक ज्ञानवर्धन एवं हाल ही में विश्व स्तर पर चर्चित मिशन चन्द्रयान 2 से सम्बन्धित आयामों से साक्षात्कार कराने के उद्देश्य से विज्ञान के प्रति अभिरूचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं बालवैज्ञानिकों को इण्डिन स्पेस रिसर्च ओर्गनाईजेशन (इसरो)े चैन्नई, लाईट हाउस, विवेकानन्द हाउस, बिरला प्लेनेटोरियम, हाॅल आॅफ न्यूक्लीयर पावर, आईआईटी मद्रास एवं स्पेस चैन्नई का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता की प्रेरणा से डाॅ. राखी त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष, विज्ञान विभाग एवं श्रीमती कुसुम सोनी, विज्ञान अध्यापिका के निर्देशन में विद्यार्थी दल ने सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा में रोहिणी 200 राॅकेट का जीवंत प्रक्षेपण देखा जिसका अनुभव कर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम में चन्द्रयान मिशन से सम्बन्धित मिशन कन्ट्रोल सेन्टर, उपग्रहों के निर्माण सयंत्र, प्रक्षेपण स्थल तथा स्पेस संग्रहालय देखकर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि की। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीनिवासन ने अन्तरिक्ष विज्ञान एवं इसरो के महत्वपूर्ण मिशनों की जानकारी दी एवं दल में शामिल विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया तथा उनसे अंतरिक्ष विज्ञान के कई महत्वपूर्ण गुर साझा किये। इस कार्यक्रम के दौरान श्री निरज लाडिया, सीटी हेड, स्पेस चैन्नई के निर्देशन में विद्यार्थियों को नाईट गेज़िग एवं स्टार गेज़िग का अनुभव भी करवाया गया जिसमें उच्च क्षमता के दूरबीन द्वारा विद्यार्थियों ने चन्द्रमा, वृहस्पति, शुक्रग्रह, सप्तऋषि मंडल आदि को करीब से अनुभव किया। विद्यार्थियों ने आईआईटी मद्रास में भ्रमण कर वहाँ के शैक्षणिक प्रबन्ध के बारे में जानकारी ली तथा इस विद्यालय के पूर्व छात्र श्री हर्षवर्धन पुजारी से भेंट की जिन्होंने विद्यार्थी दल को संस्थान के बारे में विस्तृत से समझाया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, अति रोमांचक एवं अविस्मरणीय रहा।
सादर प्रकाशनार्थ।
Related Posts
Apple giving free AirPods with iPhone 11 this Diwali
iPhone fans to have a great deal from Apple as Diwali offer.
If you buy an iPhone 11 from its recently launched online store you will get AirPods for free.
तुमसे मिलके जाना, YouTube पर रिलीज़
अभिनेता "तरुण जोशी" मानसून स्पेशल लव ट्रैक के साथ फिर से लोगों का मनोरंजन करने जा रहे हैं.
EarthHour2019 : धरती को बचाने के मकसद से शनिवार की रात एक घंटे बंद रखें बिजली
ऊर्जा की बचत कर धरती को बचाने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित कल देने के उद्देश्य से…





