New Traffic Rules – अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क लोगों को रोककर, नहीं चेक कर सकेगी डॉक्युमेंट्स

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी।
New Traffic Rules 2020

दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोक कर गाड़ियों के डाक्युमेंट्स चेक नहीं कर सकेगी। दरअसल केंद्र सरकार का कहना है कि देश में आईटी सर्विसेज और इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग के जरिए ज्यादा बेहतर तरीके से यातायात के नियमों को लागू किया जा सकता है। इससे लोगों का काफी समय बचेगा। वहीं, जिन वाहन मालिकों के डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होंगे उन्हें ई-चालान मिल जाएगा।

अब गाड़ी रोक कर नहीं होगी चेकिंग
सरकार की तरफ से नए अधिसूचना के तहत 1 अक्तूबर से ट्रैफिक पुलिस लोगों को सड़क पर रोक कर चेकिंग नहीं करेगी। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये दस्तावेजों का ई-वैरिफिकेशन होगा। ऐसे में जिन गाड़ियों के डॉक्युमेंट्स अधूरे होंगे उनको ई-चालान भेजा जाएगा। सीधी भाषा में कहें तो अब रोड पर वाहन चालकों से फिजिकल डॉक्युमेंट्स की मांग नहीं की जाएगी।

डिजिटली रखी जाएगी नजर
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अब वाहन चालकों की सारी जानकारी पोर्टल में रिकॉर्ड की जाएगी। इस रिकॉर्ड को समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। इस पोर्टल पर फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही माध्यम से सर्टिफिकेट मिलना और उपलब्ध कराया जा सकता है।
पोर्टल पर दस्तावेज से जुड़ी कई जानकारियों को तुरंत हासिल किया जा सकता है।

पोर्टल पर दस्तावेज से जुड़ी कई जानकारियों को तुरंत हासिल किया जा सकता है, इनमें 

-दस्तावेज की वैलिडिटी 
-दस्तावेज को कब जारी किया गया 

-दस्तावेज की जांच किए जाने का समय और दिन की मुहर 
-अधिकारी की पहचान शामिल हैं।

नए नियमों के तहत अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी को इनफोर्समेंट ऑफिसर सही पाता है, तो फिर वाहन मालिक से जांच के लिए उन दस्तावेज की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में उन केस को भी शामिल किया गया है, जिनमें किसी अपराध के कारण वाहन मालिक के दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

इनमें दस्तावेज की वैलिडिटी दस्तावेज को कब जारी किया गया
दस्तावेज की जांच किए जाने का समय और दिन की मुहर अधिकारी की पहचान शामिल हैं।नए नियमों के तहत अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी को इनफोर्समेंट ऑफिसर सही पाता है, तो फिर वाहन मालिक से जांच के लिए उन दस्तावेज की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में उन केस को भी शामिल किया गया है, जिनमें किसी अपराध के कारण वाहन मालिक के दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

जन आंदोलन से ही बढ़ते हुए कोरोना संकट पर लगाम लगाई जा सकती है -मुख्यमंत्री

Next Post
Unlock 5 News

Unlock 5 Guidelines: 1 October से अनलॉक-5 की शुरूआत, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Related Posts
Rajasthan CMO Meeting

कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक किसी भी व्यक्ति को दूसरों का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मास्क पहनने से कोरोना का संक्रमण घटता है और पहनने वाले के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आवश्यक रूप से मास्क पहने, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को दूसरों का जीवन खतरे में डालने का अधिकार नहीं है।
Read More
Rajasthan CMO Meeting

मोक्ष कलश योजना-2020 को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी देवस्थान विभाग करेगा समस्त व्यय का भुगतान

अपनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आने-जाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों से निःशुल्क यात्रा कराने के लिए शुरू की गई ‘मोक्ष कलश योजना-2020‘ को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।
Read More

कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को सायंकाल 4ः30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से करेंगे।
Read More
Total
0
Share