बिना कोरोना काबू किए सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को बुलाना: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.

WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने यह माना कि काफी लोग पाबंदियों से थक चुके हैं और 8 महीने बाद वापस सामान्य हालात में लौटना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि WHO इकोनॉमी और सोसायटी को फिर से खोलने का पूरी तरह समर्थन करता है. हम चाहते हैं कि बच्चे स्कूल जाएं और लोग अपने दफ्तर, लेकिन हम चाहते हैं कि यह सुरक्षित तरीके से हो.

WHO ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी देश सीधे यह नहीं कह सकता कि अब महामारी खत्म हो गई है. सच्चाई ये है कि यह वायरस आसानी से फैलता है. बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी और सोसायटी खोलने से त्रासदी की स्थिति पैदा हो सकती है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, WHO ने कहा कि स्टेडियम, नाइट क्लब, धार्मिक स्थान और अन्य भीड़ वाली जगहों के संबंध बड़े पैमाने पर फैले संक्रमण से पाए गए हैं. WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा कि लोगों को जमा होने की अनुमति कब और कैसे दी जाए, इसको लेकर फैसला स्थानीय स्तर पर खतरे को ध्यान में रखकर दिया जाना चाहिए.

बता दें कि मंगलवार को दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख से अधिक हो गई. कोरोना वायरस से दुनिया में 854,984 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील और भारत से सामने आए हैं.

Total
0
Shares
Previous Post

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बैंक लोन में छूट दो साल तक के लिए बढ़ सकती है

Next Post
Mann ki Baat

The next time you think of raising a pet dog, consider bringing home an Indian breed, says PM in Mann ki Baat

Related Posts
New Traffic Rules 2020

New Traffic Rules – अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क लोगों को रोककर, नहीं चेक कर सकेगी डॉक्युमेंट्स

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी।
Read More

शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम” का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से, भक्ति और भाव का होगा समागम, मुरारी बापू की रामकथा श्रवण से धन्य होंगे भक्त

विश्व की सबसे ऊंची 369 फ़ीट की शिव प्रतिमा बनी है राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी की नगरी…
Read More
Total
0
Share