पीएम मोदी आज करेंगे टैक्स के नए प्लेटफॉर्म की शुरुआत

ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे एक नए खास प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे.

ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी के नए प्रोग्राम का मुख्य फोकस इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स यानी व्यक्तिगत आयकरदाताओं पर होगा. इसमें ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद की जा रही है. प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा देश में इनकम टैक्स के सभी प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर और चीफ कमिश्नर जुड़ेंगे. इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में विभिन्न उद्योग चैम्बर, व्यापार संगठन, चार्टर्ड एकाउंटेंट संघ के प्रतिनिधि और कई जाने-माने करदाता भी शामिल होंगे.

Total
0
Shares
Previous Post

पुतिन का ऐलान- रूस की कोविड-19 वैक्सीन को मिली मंजूरी, बोले- मेरी बेटी को लगा पहला टीका

Next Post

रूसी कोरोना वैक्सीन का सच, सिर्फ 38 लोगों पर टेस्ट, कई साइड इफेक्ट

Related Posts

नियमित पेंशन नहीं मिलने वाले प्रकरणों में व्यक्तिगत संपर्क कर कार्यवाही करें – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने  बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में…
Read More
Total
0
Share