विधानसभा में तैयारियां पूर्ण राज्यसभा के लिए मतदान 19 जून शुक्रवार को

विधानसभा में तैयारियां पूर्ण राज्यसभा के लिए मतदान 19 जून शुक्रवार को

विधानसभा में तैयारियां पूर्णराज्यसभा के लिए मतदान 19 जून शुक्रवार को
जयपुर, 16 जून। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार 19 जून को राजस्थान विधानसभा परिसर में मतदान होगा। विधायकगण प्रातः 09 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शुक्रवार को ही सांय 5 बजे से होगी।
रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 13 मार्च को चार उम्मीदातारों ने नामाकंन पत्र प्रस्तुत किये थे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्री के.सी. वेणुगोपाल और श्री नीरज डांगी तथा भारतीय जनता पार्टी की और से श्री राजेन्द्र गहलोत और श्री ओंकार सिंह के नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को हुई थी, जिसमें सभी नामाकंन पत्र सही पाये गये थे।
रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राज्य सभा निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियां पूर्ण हो गई है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इन चुनावों में सामाजिक दूरी बनाये रखने सहित आवश्यक सभी सावधानियों का पालन किया जायेगा।
मंगलवार को दोपहर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द कुमार ने भी विधानसभा में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।                          

Total
0
Shares
Previous Post

फसल बीमा योजना की विलेज मेपिंग एवं आधार मिस मैचिंग से संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा निजी बसों को मोटर वाहन टैक्स में छूट दिए जाने से सार्वजनिक परिवहन सेवा क्षेत्र को मिलेगी नई संजीवनी

Related Posts

प्रवासी व विशेष श्रेणी परिवारों को निःशुल्क वितरण किये जाने वाले गेहूॅं एवं चना की उचित मूल्य दुकानो पर आपूर्ति जारी

आत्मनिर्भर भारत योजना व राज्य सरकार द्वारा जयपुर जिले में खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर प्रवासी व विशेष श्रेणी परिवारों को निःशुल्क वितरण किये जाने वाले गेहूॅं एवं चना की उचित मूल्य दुकानो पर आपूर्ति जारी है।
Read More

आईएनईए ने इनोवेटिव स्‍टूडेंट प्रोजेक्‍ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया

आईएनईए ने इनोवेटिव स्‍टूडेंट प्रोजेक्‍ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया
Read More
Total
0
Share