राष्ट्रपति मुर्मू आ रही हैं खाटूश्यामजी,चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद..

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी में आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। सीकर जिला प्रशासन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क मोड पर है और चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद है। सेना के 4 हेलीकॉप्टर बार-बार हेलीपैड के चक्कर लगाकर निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए खाटू श्यामजी के मंदिर पहुंचेगी। इसके लिए खाटू में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. तीनों हेलीपैड का वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तीन बार निरीक्षण किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू करीब 3 घंटे खाटू में रुकेंगी

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को 12: 55 पर वायुसेना के विशेष विमान से हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से हनुमानपुरा रोड से सरकारी बालिका विद्यालय के सामने से होते हुए होटल लखदातार होते हुए मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में श्याम दर्शन व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा 18 चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी। वहीं दूसरी तरफ श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वागत सत्कार की तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर की विशेष सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

यह रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम :

  • 12:14 बजे दोपहर राष्ट्रपति मुर्मू जयपुर एयरपोर्ट से खाटू के लिए रवाना होंगी:
  • 12:50 बजे दोपहर को खाटू श्याम जी हेलीपैड पर लैंड करेगा वायुसेना का हेलीकॉप्टर
  • 1:00 बजे दोपहर में राष्ट्रपति खाटू श्याम जी मंदिर के लिए कार से प्रस्थान करेंगी

-1:10 पर दोपहर में राष्ट्रपति खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी:

-1:25 बजे दोपहर से 1:45 बजे तक राष्ट्रपति खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन व आरती करेगी

  • 1:45 बजे से 3:15 बजे तक राष्ट्रपति प्रसाद सेवनम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी

-3:15 बजे राष्ट्रपति खाटू श्याम जी मंदिर से हेलीपैड के लिए रवाना होंगी और 3:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगी

-3:35 बजे राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगी।

****

Total
0
Shares
Previous Post

उपभोक्ता मामले विभाग ने बढ़ती खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए, अधिक खपत वाली जगहों पर वितरण हेतु आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर की सीधी खरीद का निर्देश दिया है

Next Post

प्रधानमंत्री ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

Related Posts

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना- विशेष पंजीयन शिविर 10 अप्रेल तक, उसके बाद 30 अप्रेल तक लाभार्थी करा पाएंगे रजिस्ट्रेशन

जिला स्तर पर जिला कलक्टर और ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में शिविर में व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। योजना से सम्बंध किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नबंर 1800 180 6127 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Read More

विश्वास स्वरूपम के लोकार्पण महोत्सव में कैलाश के गीतों, सिद्धार्थ रांडेरिया की प्रस्तुति और हंसराज के भजनों से झूमेगा विश्वास स्वरुपम धाम

भक्ति के साथ होगा भाव का संगम 29 से 6 नवम्बर तक होगा लोकार्पण महोत्सव आयोजन नाथद्वारा। संत…
Read More
Total
0
Share