प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा बिजली गिरने के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।’

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई लोगों के निधन से अत्यंत दु:खी हूँ।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। श्री अमित शाह ने इस आपदा से जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

आईएनईए ने इनोवेटिव स्‍टूडेंट प्रोजेक्‍ट्स अवार्ड 2020 के लिए नामांकन आमंत्रित किया

Next Post

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिन्ता का विषय

Related Posts

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बैंक लोन में छूट दो साल तक के लिए बढ़ सकती है

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के सर्कुलर के मुताबिक़ लोन देने…
Read More

सुप्रीम कोर्ट का फैसला-पिता की प्रॉपर्टी में बेटी का हर हाल में आधा हिस्सा होगा

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि बेटियों का पैतृक संपत्ति पर अधिकार होगा, भले…
Read More
Total
0
Share