प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और सांसद महामहिम श्री नकातानी जेन, हिरोशिमा शहर के मेयर श्री कासुमी मत्सुई; हिरोशिमा  सिटी असेम्‍बली के अध्यक्ष श्री ततसुनोरी मोतानी, हिरोशिमा के सांसद और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारतीय समुदाय के सदस्य और जापान में महात्मा गांधी के अनुयायी शामिल थे।

19 से 21 मई तक होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के संबंध में प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित श्री राम वनजी सुतार ने 42 इंच लंबी कांस्य प्रतिमा को तैयार किया है। मोतोयासु नदी से सटा यह स्थल प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब है, जिसे देखने के लिए रोजाना हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से आते हैं।

इस स्थान को शांति और अहिंसा के लिए एकजुटता के प्रतीक के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा के लिए समर्पित कर दिया। यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों और जीवन के साथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और नेताओं को प्रेरित करता है।

*********

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Shri Bhupender Yadav launches Meri LiFE App

Next Post

Shri Bhupender Yadav participates in  G20 Mega Beach Clean Up campaign at Juhu Beach in Mumbai

Related Posts

Prime minister inaugurates jungle safari and shows green signal to Ekta cruise service

The Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated Sardar Patel Zoological Park and Geodesic Aviary Dome in Kevadia. He dedicated to the nation 17 projects under Integrated Development of Kevadia and laid the foundation Stone for 4 new Projects. The projects include Navigation Channel, New Gora Bridge, Garudeshwar Weir, Government Quarters, Bus Bay Terminus, Ekta Nursery, Khalwani Eco Tourism, Tribal Home Stay. He flaged-off of the Ekta Cruise Service to the Statue of Unity.
Read More

कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताए

कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने वायरस से लड़ने के लिए कुछ जरूरी टिप्स…
Read More
Total
0
Share