मास्क लगाकर कोरोना से खुद को, अपने पड़ौसी को और पूरे शहर को बचाएं- जलदाय एवं उर्जा मंत्री
जयपुर, 06 अक्टूबर। जलदाय एवं उर्जा मंत्री तथा हनुमानगढ़ जिला प्रभारी डॉ. बी.डी.कल्ला ने हनुमानगढ़ जिले की जनता से आह्वान किया है कि कोरोना से बचाव का मास्क ही एक साधन है। इसकी कोई वैक्सीन नहीं निकली है। वैक्सीन के अभाव में मास्क ही आपका बचाव कर सकता है और आप दूसरों का बचाव कर सकते हो। लिहाजा इसलिए मास्क पहन कर ही घर से निकलें। मास्क के माध्यम से अपने आप को बचाएं, अपने पड़ौसी को बचाएं और पूरे शहर को बचाएं। इसके अलावा जगह जगह थूकने का कार्य बंद कर दें। थूकना है तो वॉश बेसिन में ही थूकें। दो गज की दूरी बनाए रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं। जिला प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार हनुमानगढ़ आए डॉ. कल्ला ने आमजन से कोरोना से बचाव को लेकर ये आह्वान किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही घर से निकले, आवश्यकता होने पर ही निकले अन्यथा घर पर ही कार्य करे। राज्य सरकार द्वारा पूरे राजस्थान में अक्टूबर महीने में नो मास्क, नो एंट्री का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मकसद ये है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं रहे। एक करोड़ मास्क सरकार ने बनवा कर बंटवाए हैं। और जरूरत पड़ेगी तो और मास्क बनवाएंगे। स्वयंसेवी संस्थाओं का भी इसमें सहयोग मिल रहा है।
डॉ. कल्ला ने बताया कि दौरे के अंतर्गत कोविड के खिलाफ घर- घर लगाए जाने वाले स्टीकर नो मास्क, नो एंट्री को लांच किया जाएगा। इसके अलावा लोगों में मास्क का वितरण करने के साथ साथ कोविड रोकथाम को लेकर जिले में जो भी व्यवस्थाएं की गई है। उसकी समीक्षा करने के साथ विभिन्न विभागों के कायोर्ं की, फ्लैगशिल स्कीम की समीक्षा की जाएगी। डॉ. कल्ला ने लोगों से ये भी आह्वान किया कि किसी भी व्यक्ति को खुद में कोरोना के लक्ष्ण मिले तो उपचार करवाएं। वायरस के फेफड़ों में पहुंच जाने पर दिक्कत होती है। लिहाजा लापरवाही ना बरतें। सरकार द्वारा इसे नियंत्रित करने के लिए इलाज किया जा रहा है। लोग ठीक भी हो रहे हैं। हमारे यहां मृत्यु दर भी बहुत कम है। कोविड के प्रति सजग और सतर्क रहने का अभियाम माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने शुरू किया है। हम सब इसमें सहयोग करें और सतर्क होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ें।
इससे पहले पहली बार दौरे पर आए जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला का हनुमानगढ़ विधायक श्री चौधरी विनोद कुमार, नोहर विधायक श्री अमित चाचाण, जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन, एसपी श्रीमती राशि डोगरा, नगर परिषद चेयरमैन श्री गणेश राज बंसल, कृषि उपज मंडी चेयरमैन श्री रामेश्वर चांवरिया ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
Related Posts
बिना कोरोना काबू किए सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को बुलाना: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिन देशों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अधिक हैं वहां ऐसे इवेंट आयोजित नहीं करने चाहिए जिनसे तेजी से संक्रमण फैलने का खतरा हो. सोमवार को WHO ने यह भी कहा कि बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने का मतलब त्रासदी को आमंत्रण देना है.
New Recoveries exceed New Cases continuously from last 5 weeks
Less than 50,000 new cases have been reported in the country in the last 24 hours whereas the daily new recoveries have exceeded 54,000. India is reporting new recoveries more than the daily new cases successively for the last five weeks now.
श्री भूपेंद्र यादव ने बाली में जी-20 देशों के पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की संयुक्त बैठक (जेईसीएमएम) में कहा कि समाज के सबसे कमजोर तबकों को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर में पर्यावरण की दृष्टि से मजबूत सुधार और लचीलेपन के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है
केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने कल इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 देशों के…





