कोरोना महामारी के चलते लोग अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे है । यही नही इस वायरस का संक्रमण ज्यादा लोगो मे न फैले इसके लिए शहर के साथ साथ अब गाँव के लोग भी पूरी जागरूकता का परिचय दे रहे है । सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ा एक नजारा उदयपुर के ग्रामीण अंचल में आयोजित हुए एक विवाह समारोह में देखा गया । जहाँ शहर के समीप स्थित बेदला गाव से गयी एक बारात के दूल्हे रवि सेन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख अग्नि को साक्षी मानते हुए दुल्हन गायत्री के साथ सात फेरे लिए । यह बारात बेदला से मात्र 8 बारातियों के साथ वल्लभनगर विधानसभा के करणपुर गाँव पहुँची । इस दौरान वधु पक्ष के लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख शादी सम्पन्न करवाई। चाहे दूल्हे की वर निकासी हो या तोरण की रस्म या मंडप….हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पुरा ख्याल रखा गया । इस दौरान दूल्हा-दुल्हन,पंडित,बाराती और वधु पक्ष के सभी लोगो ने मुह पर मास्क लगा कर शादी के पवित्र बंधन की सभी रस्मो की अदायगी की । लॉकडाउन की पालना को देखते हुए बारात महज 4 घण्टे ही गाव में रुकी और इसके बाद वधु पक्ष ने आशीर्वाद के साथ दुल्हन गायत्री को विदा किया । शादी के दौरान गाव के लोगो द्वारा की गई सोशल डिस्टेंसिंग की पालना ने ग्रामीणों के कोरोना के प्रति जागरूकता को भी दर्शाया है ।
Related Posts
Lockdown के बीच WhatsApp ने दिया ये बड़ा झटका
कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के बीच व्हाट्सऐप ही एक मनोरंजन का जरिया है. लेकिन इसमें भी अब…
अलवर सांसद खेल उत्सव: ASK-U क्रिकेट प्रतियोगिता के पाँचवें दिन शानदार मुकाबले
अलवर में ASK-U प्रतियोगिता: पाँचवें दिन रोमांचक क्रिकेट मुकाबले अलवर सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन…
कोरोना संक्रमण पर संवाद धर्मगुरूओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा लापरवाही की तो सख्त कदम उठाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना की जीती हुई जंग हम हार नहीं जाएं, इसके लिए जरूरी है कि कोरोना की शुरूआत के समय जो सतर्कता और सजगता हमने बरती उसे हम निरंतर बरकरार रखें।