मुख्यमंत्री ने ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को दी मंजूरी
जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ई.सी.जी. टेक्नीशियन के 195 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन पदों को सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने के संबंध में प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया था।
वित्त विभाग के 18 अक्टूबर, 2019 को जारी राजकीय मितव्ययता परिपत्र के अनुसार रिक्त पदों को भरे जाने के लिए वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग की पूर्व सहमति लेना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अत्यावश्यक प्रकरण मानकर इसमें शिथिलन देते हुए 195 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में वित्त विभाग द्वारा 362 ई.सी.जी. टेक्नीशियन के रिक्त पद भरने की सहमति दी गई थी। इनमें से 112 पदों पर नियुक्ति की गई थी एवं 55 पद न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के लिए रिक्त रखे जाने के बाद 195 पद खाली पड़े हुए थे।
Related Posts
गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना सड़क निर्माण लागत घटाने पर सरकार का ध्यान: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार की नीति…
चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है. जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों…
Shri Bhupender Yadav says under leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi India is moving towards Amrit Kaal with the commitment to provide social security and decent work to its workforce
Union Minister for Labour and Employment and Environment, Forest and Climate Change Shri Bhupender Yadav addressed the Plenary…