विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण महोत्सव आज से

मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियां करेगी शिरकत


मोरारी बापू पहुंचे नाथद्वारा, करेंगे लोकार्पण


देश विदेश से पहुंचे श्रोता, आगाज से पहले उत्सवी माहौल

भरोसा हो तो विश्वास स्वरुप ले ही लेता हैं। श्रीजी की नगरी का एक दशक का विश्वास भी अब पूर्ण स्वरूप ले चुका हैं और शनिवार से इसका लोकार्पण समारोह प्रारंभ हो जायेगा। ततपदम् उपवन द्वारा गणेश टेकरी पर निर्मित विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा के लोकार्पण तथा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित रामकथा महोत्सव के लिए राष्ट्रीय संत मोरारी बापू नाथद्वारा पहुंच चुके है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियां भी श्रीजी की नगरी पहुंचेंगे।
विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा के लोकार्पण महोत्सव का साक्ष्य बनने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रोता नाथद्वारा पहुंच चुके है। दीवाली के बाद भी श्रीजी नगरी में उत्सवी माहौल बना हुआ है। शनिवार शाम 4 बजे मोरारी बापू विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।


आज के अतिथि
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, गुलाबचंद कटारिया, चिदानंद स्वामी, योग गुरू बाबा रामदेव, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी आदि भी शनिवार को इस ऐतिहासिक पल के साक्ष्य बनेंगे। आयोजकों की ओर से देर शाम तक भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिग्गज हस्तियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह चाक चौबंद है। राजसमंद जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना , जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी आदि प्रशासनिक अमले ने भी आयोजन स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को परखा।


आकर्षक होगी व्यासपीठ
रामकथा को लेकर बनाई गई व्यासपीठ भी आकर्षण का केन्द्र होगी। व्यासपीठ पर हमेशा की तरह हनुमान प्रतिमा के साथ ही एक तरफ मंगला दर्शन की श्रीनाथ जी की छवि तथा दूसरी तरफ ब्रह्माण्ड की छवि उकेरी गई है।
आज शाम व कल सुबह से होगी रामकथा
संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के प्रथम दिन शनिवार को शाम 4 बजें रामकथा का आयोजन होगा। दूसरे दिन रविवार से दिन आठ दिन रोजाना सुबह 10 बजें से प्रतिदिन रामकथा का आयोजन होगा। रामकथा का आस्था चैनल पर सीधा प्रसारण किया जायेगा।


सांस्कृतिक संध्या भी बांधेंगी समा
संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से नौ दिवसीय रामकथा के साथ ही चार दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या 2 नवम्बर से प्रारंभ होगी। 2 नवम्बर को गुजराती कलाकार सिद्धार्थ रांधेडिया, 3 नवम्बर को हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति से शिव भाव प्रकट करेंगे। हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति से शिव भाव प्रकट करेंगे। 4 नवम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विख्यात कवि कुमार विश्वास के साथ ही अन्य ख्यातनाम कवि काव्य रस से माहौल को शिव रस से सरोबार करेंगे। सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन 5 नवम्बर को सिंगर कैलाश खेर स्वर लहरियों से समा बांधेंगे।


निःशुल्क् बस सेवा
श्रोताओं के प्रतिदिन कथा स्थल पर आने जाने के लिए आयोजन समिति संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से गांव गुड़ा, बड़ा भाणुजा, सलोदा, घोड़च, देलवाड़ा, थामला, मोगाना, आकोदड़ा रूपावली, सायो का खेड़ा, बामनहेड़ा, सुन्दरचा, जोशियों की मादड़ी, बेरन कोटड़ी, माणकावास, नेड़च, सगरूण, वाटी कदमाल, सेमल, उनवास, छोटा भाणुजा, कोषीवाड़ा, उसरवास सहित आस पास के गांवों से निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है।

***

Total
0
Shares
Previous Post

Pradhanmantri Sangrahalaya receives 1,15,161 visitors upto 30th September

Next Post
Vishwas Swaroopam - Nathdwara

विश्वास के स्वरूप का विश्वार्पण – मोरारी बापू

Related Posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन…
Read More

अमेरिकी नौसेना के जहाज की भारत में पहली बार मरम्मत; ‘चार्ल्स ड्रू’ एलएंडटी कट्टूपल्ली शिपयार्ड में पहुंचा, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा

‘मेक इन इंडिया’ और ‘रक्षा में आत्मनिर्भरता’ को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए एवं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में…
Read More
Total
0
Share