दिवाली के 4 दिन पहले पता चलेगा आप पटाखा चला सकते हैं या नहीं 10 नवंबर तक सुनवाई टली

राजस्थान में आतिशबाजी बिक्री पर लगी पाबंदी को हटाने के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई 10 नवंबर तक टल गई। ये दूसरा मौका है जब कोर्ट में इस मामले में सुनवाई टली है। अब दीवाली के 4 दिन पहले ही पता चलेगा कि प्रदेश में आप पटाखे चला पाएंगे या नहीं?

राजस्थान में आतिशबाजी बिक्री पर लगी पाबंदी को हटाने के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई 10 नवंबर तक टल गई। ये दूसरा मौका है जब कोर्ट में इस मामले में सुनवाई टली है। अब दीवाली के 4 दिन पहले ही पता चलेगा कि प्रदेश में आप पटाखे चला पाएंगे या नहीं?

हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाली संघ राजस्थान फायर वर्क्स डीलर एंड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के वकील आरएन माथुर ने बताया कि सरकार ने पटाखा बिक्री और आतिशबाजी करने पर जो रोक लगाई थी उस पाबंदी को हटाने के लिए याचिका लगाई गई थी।

इस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने अब हमें 10 नवंबर को सुनवाई करने का समय दिया है। इधर, एसोसिएशन के प्रचार मंत्री जाहिर अहमद ने बताया कि याचिका पर सुनवाई टलने से पटाखा व्यापारी अब परेशान है कि दीपावली आने में एक सप्ताह का ही समय बचा है। ऐसे में उनके कारोबार का क्या होगा? इसलिए हम अब विचार कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट जाए, इसके लिए हम कानूनी राय भी ले रहे हैं।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश में राज्य सरकार ने 31 दिसंबर तक आतिशबाजी करने और पटाखा बेचने पर रोक लगा दी है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या विक्रेता पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद पटाखा कारोबार से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। यह भी समस्या है कि जो पटाखे बनकर तैयार हो गए हैं उनका पाबंदी के बाद क्या किया जाए?

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

New Recoveries exceed New Cases continuously from last 5 weeks

Next Post

50 हजार निजी स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासें कीं बंद

Related Posts
Galaxy-S21_ultra_budspro_lifestyle_black-1024x723

दुनिया में सबसे पहले भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगी Galaxy S21 Series

भारत का सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, 15 जनवरी को देश में गैलेक्सी एस21 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरु करेगा। गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में है सैमसंग का सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, गैलेक्सी में सबसे चमकदार और स्मार्ट डिस्प्ले और सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे उम्दा गैलेक्सी प्रदर्शन। गैलेक्सी S21 + और गैलेक्सी S21 एक हेड-टर्निंग, आइकोनिक डिज़ाइन, एक एपिक प्रो-ग्रेड कैमरा और गैलेक्सी डिवाइस में अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है।
Read More
Total
0
Share