प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। श्री मोदी ने आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया।

आरोग्य वन एवं आरोग्य कुटीर

आरोग्य वन 17 एकड़ क्षेत्र में फैला है और यहां 380 विभिन्न प्रजातियों के 5 लाख पेड़ है। आरोग्य कुटीर में एक पारम्परिक उपचार सुविधा संथीगिरी वेलनेस सेंटर है जिसमें आयुर्वेद, सिद्ध, योग एवं पंचकर्म आधारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

एकता मॉल

एकता मॉल 35,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है और इसमें विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्पों और पारम्परिक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला है जो देशभर के विभिन्न राज्यों से जुड़ी हैं और यह विविधता में एकता का प्रतीक है। इस मॉल में 20 एम्पोरिया (हाट) हैं जो देश के विशिष्ट राज्य का प्रतिनिधित्व करती है और इसे मात्र 110 दिनों में बनाया गया है।

बाल पोषण पार्क एवं दर्पण भूल-भूलैया

यह विश्व का अब तक का सबसे पहला तकनीकोन्मुखी बाल पोषण पार्क है जो 35000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। इस पार्क में एक न्यूट्री ट्रेन चलती है, जो विभिन्न आकर्षक थीम वाले स्टेशनों पर आधारित है जिसमें ‘फाल्सका गृहम’, ‘पायोनागरी’, ‘अन्नपूर्णा’, ‘पोषण पुराण’ और ‘स्वस्थ भारतम्’ शामिल हैं। यह दर्पण भूल-भूलैया, 5डी वर्चुअल रियलिटी थिएटर और संवर्धित वास्तविक खेलों जैसी विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए पोषण जागरूकता को प्रेरित करेगा। 

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

How to keep your children safe from internet

Next Post

Prime minister inaugurates jungle safari and shows green signal to Ekta cruise service

Related Posts

बिना लाइसेंस के हैंड सैनिटाइजर की बिक्री पर पोरवाल हैल्थकेयर एजेन्सी के खिलाफ औषधि नियंत्रण संगठन की कार्यवाही

बिना लाइसेंस के हैंड सैनिटाइजर की बिक्री पर पोरवाल हैल्थकेयर एजेन्सी के खिलाफ औषधि नियंत्रण संगठन की कार्यवाही
Read More
Holika Dahan

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने निरस्त किया होली महोत्सव समारोह

उदयपुर, 05 मार्च।महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कोरोना वायरस…
Read More
Total
0
Share