कोरोना संक्रमित मरीजों की सिटी स्कैन जांच के लिए शुल्क किया निर्धारित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में कोरोना मरीजों में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण की निजी चिकित्सालयों व जांच प्रयोगशालाओं को एचआर सिटी स्कैन जांच का शुल्क निर्धारित किया गया है।

जयपुर 30 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में कोरोना मरीजों में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण की निजी चिकित्सालयों व जांच प्रयोगशालाओं को एचआर सिटी  स्कैन जांच का  शुल्क निर्धारित किया गया है।

 स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोरा ने बुधवार को एचआरसिटी स्कैन जांच शुल्क के सबंध मे आदेश जारी कर दिए है। इस आदेश के अनुसार नॉन-एनएबीएच/एनएबीएल लैब में एचआरसीटी स्कैन जांच के लिए निर्धारित शुल्क 1700 रुपए एवं एनएबीएच/एनएबीएल लैब में एचआरसिटी स्कैन जांच के लिए यह शुल्क 1955 रुपए निर्धारित किया गया है। 

एचआरसीटी स्कैन जांच की निर्धारित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लेने पर सबंधित निजी चिकित्सालव व जांच प्रयोगशाला के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए सबंधित आधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post
Unlock 5 News

Unlock 5 Guidelines: 1 October से अनलॉक-5 की शुरूआत, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Next Post

कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन का अभियान मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

Related Posts

श्री पीयूष गोयल ने दुनिया भर में फैले भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से कहा कि वे ब्रांड इंडिया के दूत बनें

वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज दुनिया भर…
Read More

भारत के उत्तरी भागों में 9 से 12 जुलाई, 2020 के दौरान भारी बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र/ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार : मानसून का…
Read More

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत ईरान में फंसे 687 भारतीयों को लेकर स्वेदश रवाना हुआ आईएनएस जलाश्व
Read More
Total
0
Share